RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा कांग्रेस कार्यालय में “जय भारत सत्याग्रह”कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,22 अप्रैल। कांग्रेस कार्यालय,आरा में पूर्व से निर्धारित जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।इस सभा को संबोधित करते हुए भोजपुर सह बक्सर को.ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री सतेंद्र नारायण सिंह ने कहा की भारत सरकार के दमनात्मक रवैए के विरोध में भारत सरकार के खिलाफ देश की जनता को सचेत एवं सावधान रहने की आवश्यकता है उन्होंने श्री राहुल गांधी के लोक सभा में अडानी के खिलाफ जांच की मांग करने की आवाज को दबाने के लिए उनकी लोक सभा की सदस्यता रद्द किए जाने का पुर जोर विरोध किया और इस पारदर्शी लोकतंत्र की हत्या को आने वाले लोकसभा चुनाव में विरोध कर देश के लोकतंत्र की रक्षा की जनता से अपील भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह निदेशक श्री त्रिवेणी प्रसाद ने करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा की सतेंद्र नारायण सिंह का निर्विरोध चुना जाना अपने आप में कीर्तिमान है। जिसने अपने जिले ही नहीं पूरे बिहार में अपनी छाप छोड़ी है ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति जिनका आज तक भ्रष्टाचार से कोई लेना देना नही अपने आप में मिसाल है साथ ही उन्होंने श्री सिंह का कॉपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह एवं वर्तमान उपाध्यक्ष सत्यदेव ओझा तथा निदेशक मंडल में निर्वाचित धर्म शिला देवी,रमेश कुमार,शेख मुख्तार एवं सभी पैक्स अध्यक्षों तथा व्यापार मंडल के साथियों के साथ संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष ने अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम में भाग लेने वालो में रीता सिंह,लाल शरण सिंह,प्रो,निर्मल सिंह,उपेंद्र सिंह, देव कुमार सिंह,चितरंजन सिंह मुन्ना,मनोज कुमार अंजनी,मुन्ना पासवान,संपत सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related posts

मेडिकल छात्रों और मेडिकल/गैर-मेडिकल परामर्शदाताओं के एक समूह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 350 करोड़ रु० की लागत से 80 एकड़ भूमि पर बननेवाले पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के कार्यों का भूमि पूजन किया।

rktvnews

भोजपुर:विश्व हिंदी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. वीरेंद्र कुमार दत्ता हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा की अध्यक्षता में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस।

rktvnews

उत्तर भारत की पहली नदी कायाकल्प परियोजना देविका पूरी होने के निकट है, इसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्‍वयं लॉन्च किया था: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण के लिए चौथी योजना के रूप में केन्द्र द्वारा प्रायोजित एक नई योजना।

rktvnews

Leave a Comment