RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्याम स्टील ने किया डीलर सह इंजीनियर होली मिलन समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)12 मार्च।शहर के जीरो माइल स्थित ग्रैंड पंजाबी जायका रेस्टोरेंट एंड रिजॉर्ट में सोमवार को श्याम स्टील के द्वारा डीलर सह इंजीनियर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी, मुख्य अतिथि श्याम स्टील के बिहार हेड जय शंकर, सेल्स ऑफिसर दीपक यादव, सेल्स प्रमोटर अभिजीत आनंद (मां इंटरप्राइजेज) व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।होली मिलन समारोह में अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र देकर मंच पर सम्मानित किया गया, वही डीलरों को उपहार देकर विदा किया गया। इस मौके पर महापौर इंदु देवी ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस पर्व में ऊंच-नीच और अमीर-गरीब का भेदभाव मिट जाता है। उन्होंने प्राकृतिक रंग अबीर- गुलाल से होली खेलने की अपील लोगों से की। होली मिलन समारोह में तमाम डीलर और इंजीनियर उपस्थित रहें। उपस्थित डीलरों में बाबा हार्डवेयर, रामायण ट्रेडर्स, महावीर ट्रेडर्स जगदीशपुर, मां काली सीमेंट स्टोर गजराजगंज, जगदीशपुर प्रधान इंटरप्राइजेज आदि थे।

Related posts

भोजपुर:प्रख्यात उपन्यासकार डॉ भगवती शरण मिश्र की तृतीय पुण्य तिथि विधिवत संपन्न।

rktvnews

जयपुर:राजीविका द्वारा आयोजित सुमंगल दीपावली मेले का समापन समारोह संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:28 अप्रैल तक 257 करोड़ से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियां जब्त: अनुपम राजन

rktvnews

सुरों की बारिश और नृत्य की थिरकन के साथ “आरा आइडल” संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment