RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला में निर्माणाधीन फोरलेन का डीएम ने अधिकारियों की टीम के साथ किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )20 जून।जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा गुरुवार को दिल्ली मोड़ से जयनगर 527 बी फोर लाइन निर्माण और आमस-दरभंगा फोरलेन दो परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पता चला कि फोरलेन के निर्माण में स्थानीय स्तर पर भू-अर्जन की कहीं कहीं समस्या है।
जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद को जल्द से जल्द भू-अर्जन समस्या को निदान कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने भारत माला के परियोजना निदेशक को गुणवत्तापूर्ण और ससमय कार्य कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया की गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के अंदर सड़कों का निर्माण करना सुनिश्चित करें,जिससे नागरिकों को यातायात सुगम हो सके।
निरीक्षण के क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,आशुतोष कुमार सिन्हा परियोजना निदेशक एनएचआई,संजय कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर आमस-दरभंगा आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

मणिपुर की घटना के विरोध में जाप कार्यकर्ताओ ने जलाया गृह मंत्री का पुतला! मांगा इस्तीफा

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

भारत के प्रधानमंत्री भूटान पहुंचे।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई- समन ऐप का लोकार्पण किया।

rktvnews

वैशाली:दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व हिंदी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. वीरेंद्र कुमार दत्ता हुए सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment