RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीकेएसयू में संगोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपु(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मार्च।राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन डा.साधना रावत के संयोजन में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कु.चतर्वेदी ने किया ।कुलसचिव प्रो. रणविजय कुमार एवं सुनीता सिंह सचिव, दिशा एक प्रयास संस्था, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्राओं ने कुलगीत की प्रस्तुति दी । अतिथियों का स्वागत पौधा एवं अंगवस्त्र प्रदान करके किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. साधना रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण के उपर लघुनाटक, समूहगीत , भाषण एवं काव्यपाठ की प्रस्तुति दी । इनमें त्र्यंबक तिवारी,रितुराज, पुत्तुल, दिल्लू सिंह, दिव्या,अमृता ,सुहानी एवं अनन्या प्रमुख रहे । कार्यक्रम की अतिथि सुनीता सिंह ने महिलाओं के सामाजिक स्थिति की चर्चा की । प्रो. रणविजय कुमार नें साहित्य के आलोक में स्त्रियों की सशक्त स्थिति को अपने वक्तव्य में रेखांकित किया । उन्होंने विकसित भारत में महिलाओं के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका की बात कही । कार्यक्रम में रम्भा कुमारी नें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की चर्चा की । कार्यक्रम में विशेष योगदान प्रदान करनें पर प्रो. पूनम सिंह, डा. तबस्सुम बानो , डा. अंकिता मिश्रा, रम्भा कुमारी को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डा. अंकिता मिश्रा नें एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. तबस्सुम बानो ने किया । कार्यक्रम में प्रो. पूनम कुमारी,डा. श्वेता, डा.चिंटू,डा. राकेश रंजन, रितुराज, मानसी, अंजलि कुमारी, नीशू , सुहानी, पुत्तुल अनन्या,संजय ,वैभव,दिल्लू आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

विश्व बैंक और आर्थिक कार्य विभाग ने अवसंरचना संबंधी क्षमता निर्माण में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी बिगिनर्स ई-कोर्स लॉन्च किया।

rktvnews

उज्जैन:शाही ठाट-बाट के साथ निकली बाबा महाकाल की सवारी।

rktvnews

पटना: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया युवा नेत्री सौम्या श्रीवास्तव का अभिनन्दन समारोह।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने किया निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी उपखंड के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment