RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नाबार्ड एवं नई आशा के संयुक्त तत्वावधान में चैराई मुसहर टोली में महिला सम्मान समारोह सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड एवं नई आशा के संयुक्त तत्वावधान में चैराई मुसहर टोला में महिला सम्मान समारोह सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीएम नाबार्ड रणजीत सिन्हा, संस्था के संरक्षक डाॅ भीम सिंह भवेश एवं डाॅ बबीता प्रीति ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के दरम्यान टोला की जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य शिविर 138 रोगियों की जांच कर दवाएं दी गईं। समारोह को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड श्री सिन्हा ने कहा कि जीविका समूह की सक्रियता से महिलाओं के बीच बचत एवं रोजगार के प्रोत्साहन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति के बचत और रोजगार आवश्यक है। इसके लिए स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है। महिलाओं में बचत की प्रवृति विद्यमान रहती है। उसे सिर्फ एक्टिव करने की जरूरत पड़ती है। चिकित्सक डॉ बबीता प्रीति नेे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनसे आप महज साफ-सफाई रखकर बच सकती हैं। उन्होंने पीरियड के दरमियान साफ एवं गर्म पानी से धोए कपड़े का इस्तेमाल करने की बातें कहीं। डाॅ प्रीति ने कहा कि आप स्वयं तथा अपने बाल-बच्चों एवं आस-पास की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। अध्यक्षता करते हुए डॉ भीम सिंह भवेश ने कहा कि महादलित टोलों के विकास के लिए शिक्षा के साथ स्वच्छता एवं रोजगार की शख्त आवश्यकता है। इन टोलों में जीविका समूह का गठन एवं उनकी सक्रियता काफी आवश्यक हैं। इसके लिए सतत अभियान एवं प्रोत्साहन की आवश्यकता है। मौके पर नई आशा के जिला समन्वयक कुंदन कुमार सिंह, सुमित पांडे, सुनिता देवी, कंचन देवी आदि प्रमुख थे।

Related posts

अयोध्यावासी 22 जनवरी के लिए अभी से करें तैयारी : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव 20 दिसंबर को।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ नारायणराव धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

आसान नहीं होता किसी के दुःख में शामिल होना और उनसे नज़रें मिला पाना : रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment