RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी संचालन कर जरुरतमंदों का करें उत्थान:राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )07 मार्च। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि जैसलमेर जिले में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जरुरतमंदों को लाभ पहुंचा कर उनके आर्थिक जीवन स्तर में सुधार लायें। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना है ताकि विकास के नये आयाम स्थापित हो।
राज्यपाल श्री बागडे ने शुक्रवार को जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति तथा प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाएं बहुत ही महत्वपूर्ण है।
राज्यपाल ने इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वामित्व योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (जलग्रहण घटक), पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस), सॉयल हैल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उद्यान विभाग की योजनाएं, नेशनल इम्यूनिजेशन प्रोग्राम (यूआईपी), शिक्षा विभाग, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री खनन श्रेत्र योजना, पशुपालन विभाग एफ एम डी सी पी-3 वैक्सीनेशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना/ जीवन ज्योति बीमा योजना, ई-नाम परियोजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सहित केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं में लक्ष्यों की समय पर उपलब्धि हासिल कर जरुरतमंदों को राहत प्रदान करें।
राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीमावर्ती जिले में सुरक्षा का प्रभावी ढंग से पर्यवेक्षण करें एवं सम सामयिक हालातों पर विशेष नजर रखें।

Related posts

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुकों की स्वीकृति करने हेतु जिला अपीलीय कमिटी की बैठक।

rktvnews

पटना:हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली दीपों और लाइटों से जगमग रहा जहां।

rktvnews

दरभंगा:अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कई प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री से राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक सुमन गुप्ता ने भेंट की।

rktvnews

राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की होगी मतगणना।

rktvnews

रोहतास: जिलापदाधिकारी उदिता सिंह ने किया मतदान,आमजनों से की अपील।

rktvnews

Leave a Comment