RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)07 मार्च।भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आज सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य को पीएमएवाई-ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना में देश में प्रथम आने पर मुख्य सचिव ने राधिका झा, सचिव, ग्राम्य विकास, अनुराधा पाल, अपर सचिव, ग्राम्य विकास एवं उनकी टीम को बधाई दी।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में उत्तराखण्ड राज्य को पीएमएवाई-ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना में देश में प्रथम आने पर ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड शासन की सराहना की गयी। इसके साथ ही राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित किए जाने की भी अपेक्षा की गयी।
इस दौरान बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा वर्तमान में गतिमान पीएमएवाई-ग्रामीण 2.0 सर्वे में शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित समयसीमा 31 मार्च, 2025 तक पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

सारण:हीटवेब और बारिश को ध्यान में रखते हुए बज्रगृह और मतगणना केंद्र की करें तैयारी: डीएम

rktvnews

भीषण सड़क हादसे में बाल बाल बचे पूर्व सांसद पप्पू यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 फ़रवरी 25

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य के अनमोल रत्न हैं महाकवि केदारनाथ मिश्र ‘प्रभात’: डॉ सुलभ

rktvnews

Leave a Comment