RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर दिव्यांग महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

स्वास्थ्य जांच शिविर दिव्यांग महिलाओं के लिए जिलाधिकारी की एक महत्वपूर्ण नई पहल।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)07 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आज महिला अस्पताल में दिव्यांग महिलाओं हेतु ग्रीवा कैंसर, स्तन कैंसर एवं अन्य विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित प्राथमिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया।
शिविर में दिव्यांग महिलाओं की स्कैनिंग एवं स्वास्थ्य जांच की गई । दिव्यांग महिलाओं ने जिलाधिकारी अस्मिता लाल की इस पहल की सराहना की । जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना चाहिए, जिससे बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके और उनका समुचित इलाज किया जा सके। जिलाधिकारी की स्वास्थ्य जांच शिविर दिव्यांग महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्ति दिव्यांग अध्यापिका ओमवीरी सहित महिला दिव्यांगों ने कैंप की प्रशंसा की जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं मिली ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस के चौधरी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

वायु सेना प्रमुख ने हैदराबाद के बेगमपेट में हथियार प्रणाली स्‍कूल का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी के सारथियों के साथ संवाद किया।

rktvnews

नव पदस्थापित जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने समाहरणालय और इसके परिसर में संचालित सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर : निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment