RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जून। 28 जून को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति भोजपुर की जून महीने की मासिक बैठक आयोजित किया गया।इस मौके पर जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी ,कृषि पदाधिकारी ,प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा सह नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, भोजपुर (नमामि गंगे ) सह परियोजना निदेशक डीआरडीए परियोजना अधिकारी नमामि गंगे , समन्वयक जिला एवं स्वच्छता समिति भोजपुर, डीपीओ मनरेगा ,डीपीएम जीविका, के साथ कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
उप विकास आयुक्त ने इस बैठक में कहा कि गंगा के सहायक नदियों में कोई भी नाले का पानी का निकासन नहीं होना चाहिए। पीएचडी विभाग को निर्देश दिया गया की 1 जुलाई से अभियान चलाकर प्रत्येक गंगा ग्रामों में ग्राम चौपाल लगाकर आर्सेनिक और क्लोराइड के विषय पर लोगों को जागरूक करने के साथ ही साथ उन गांव का जल की गुणवत्ता का भी जांच करना सुनिश्चित करे । बड़हरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बड़हरा प्रखंड के दो गंगा ग्रामों पंचायत में छठ घाट बनने हेतु भूमि चिन्हित करके उसे स्थल का एन ओ सी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । साथी विकास पदाधिकारी को कहा गया कि एकोना खवासपुर एवं सारण पंचायत में अगले सप्ताह तक डबलूपीयू का निर्माण कार्य शुरू करना सुनिश्चित करें। मनरेगा के डीपीओ को निर्देश दिया गया कि जिले के प्रत्येक गंगा ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कराई जाए और नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में 30 – 30 पौधा रोपण करना सुनिश्चित करेंगे। बिहिया और कोईलवर नगर पंचायत में एसटीपी निर्माण हेतु संबंधित विभाग को पत्राचार करे ।

Related posts

भोजपुर : एसडीओ ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती आयोजित।

rktvnews

गिरते पुल, ढहती ज़िम्मेदारियाँ: बुनियादी ढांचे की सड़न और सुधार की ज़रूरत।

rktvnews

संघ और अमरीका : जिन पे तकिया था, वही पत्ते हवा देने लगे!!

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना है : जिला पदाधिकारी

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स दा नोब्रेगा ने शिष्टाचार भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment