RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 मार्च।आज जिलाधिकारी, भोजपुर, तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार, विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, आरा में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंकवार समीक्षा की गई, जिसमें बैंकों को निर्देश दिया गया कि 31 मार्च तक शत-प्रतिशत ऋण स्वीकृति एवं भुगतान सुनिश्चित करें। शिविर में उपस्थित लाभुकों के बीच PMEGP योजना के तहत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक द्वारा कुल 04 लाभुकों को 36.18 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। वहीं, PMFME योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, कैनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा कुल 13 लाभुकों को 85.72 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता (स्थापना) ने बताया कि जिन लाभुकों द्वारा ऋण की वापसी नहीं की जा रही है, उनके विरुद्ध बैंकों द्वारा PDR एक्ट के तहत वाद दायर कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता (स्थापना), भोजपुर, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीपीएम जीविका, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, सभी बैंक के पदाधिकारी/जिला समन्वयक, जिला संसाधन सेवी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र का किया उद्घाटन।

rktvnews

खेत पर आवास के लिए 50 लाख रूपये तक का मिलेगा ऋण, समय पर ऋण चुकाने पर किसानों को मिलेगा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान।

rktvnews

खैरागढ़:सितार वादन न केवल संगीत कला है, बल्कि यह योग और ध्यान का भी रूप है : डाॅ. लवली शर्मा

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर थाना परिसर मे गुंडा परेड आयोजित! थानाध्यक्ष ने दी हिदायत।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

सारण जिला के 277 पैक्सों के अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव नवंबर-दिसंबर में 5 चरणों में संभावित।

rktvnews

Leave a Comment