RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

शिक्षक दिवस विशेष” शिक्षक सम्मान”!बिहार और ऑल इंडिया फुटबॉल संघ रविंद्र सर का मानती है लोहा:धर्मेश कुमार उपाध्याय

धर्मेश कुमार उपाध्याय

आरा/भोजपुर (धर्मेश कुमार उपाध्याय, फुटबॉल खिलाड़ी)04 सितंबर।शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान” को लेकर इसी कड़ी में हम आपको लेकर चलते हैं एक ऐसे महान पुरुष जो सबसे अलग है और हम सब के आदरणीय हम लोगों के गुरु हैं जिनका नाम श्री रविंद्र कुमार है जो आरा जिले के मनसा पांडे पुरानी पुलिस लाइन के रहने वाले है, अभी वह मुफस्सिल थाने के एक मिडिल स्कूल लक्ष्मणपुर में शिक्षक के रूप मे कार्यरत है।वह शिक्षक कम और दोस्त ज्यादा लगते हैं अभी वह जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव के रूप में अपनी सेवा जिला फुटबॉल संघ भोजपुर को दे रहे हैं हमारे रविंद्र सर उदारता के बहुत धनी आदमी है इसी कड़ी में हम आपको रविंद्र सर के बारे में कुछ और कड़ी बताते है हमारे रविंद्र सर एक बढ़िया फुटबॉल खिलाड़ी भी थे आईऐ रविंद्र सर के बारे में जानते हैं हमारे रविंद्र सर 1980 के दशक में जिस स्कूल में पढ़ते थे उस स्कूल में एक फुटबॉल टीम बना और उस टीम में हमारे रविंद्र सर का चयन एक खिलाड़ी के रूप में हुआ और उस टीम के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी हमारे रविंद्र सर को दी गई फिर 1981 में इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल टूर्नामेंट में भी हमारे रविंद्र सर का चयन भोजपुर की टीम में हुआ उसके बाद 1989 के दशक में हमारा रविंद्र सर इंटर कॉलेज टूर्नामेंट भी खेले हमारे रविंद्र सर का कारवां यहीं पर नहीं रुका हमारे रविंद्र सर को उस टीम का कैप्टन पूरी तरह नियुक्त कर दिया गया जिस टीम के आगे बड़े-बड़े शुरमाओ को मुंह की खानी पड़ी थी।
इन्होंने सन 1985 में युवा चेतना संघ की स्थापना की और उसके प्रथम अध्यक्ष के रूप में काम किया इनके कार्यकाल में शिक्षा एवं सामाजिक कार्य किया गया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ₹500 का ड्राफ्ट भूकंप पीड़ित सहायता के लिए भेजा गया और हमारे रविंद्र सर 3 अगस्त 199 को नेमीचंद शास्त्री स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया 6 अप्रैल 1991 को महाराजा कॉलेज में हमारे रविंद्र सर ने भाषण दिया था और शिक्षा के क्षेत्र में हमारे रविंद्र सर ने 17 अक्टूबर , 1983 से लेकर 1985 से 1995 तक भिन्न-भिन्न स्थानो पर जनरल नॉलेज का प्रतियोगिता करवाया हमारे रविंद्र सर ने संगठित वृक्षारोपण समारोह का काम वीर कुंवर सिंह पार्क और रमना मैदान में किया और करवाया भी और लोगों को जागरूक भी बनाया कि वह छायादार वृक्ष लगाएं और हरे वृक्ष ना काटने कि लोगों से आग्रह किया ।

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ सचिव रविंद्र कुमार

हमारे रविंद्र सर ने भारत में बिहार की धरती आरा में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आने पर स्वागत समारोह का गठन किया इन्होंने शिक्षा दिवस के अवसर पर टीचिंग लर्निंग मटेरियल का प्रतिनिधित्व किया और 2009 में योग ट्रेनिंग इन्होंने पटना जाकर किया जिला स्तरीय तरंग मेला सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट के तहत इन्होंने भोजपुर जिला और अपने बिहार की राजधानी पटना का प्रतिनिधित्व किया। तरंग मेला सब जूनियर स्पोर्ट्स के तहत इन्होंने सीआरसी लेवल में लक्ष्मणपुर विद्यालय को प्रथम स्थान दिलवाया 2015 अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में इन्होंने भोजपुर जिला के मैनेजर के रूप में अपना योगदान दिया 11 सितंबर 2019 को बक्सर जिले में टूर्नामेंट में इनको मुख्य अतिथि बनने का न्योता आया था और इन्होंने स्वीकार भी किया 26 नवंबर 2021 को भोजपुर जिले के बबुरा गांव में इनको विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया इनको रोहतास जिले के अरथु गांव में एक वनडे फाइनल फुटबॉल मैच में इनको मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया 11 नवंबर 2021 को बबुरा गांव में वनडे फाइनल मैच में इनको मुख्य तिथि के रूप में बुलाया गया भोजपुर जिले के छोटा सासाराम गांव मे 13 मार्च 2021 को फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच में इनको मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया 6 मार्च 2021 को बगही फुटबॉल टूर्नामेंट में इनको विशिष्ठ अतिथि के रूप में बुलाया गया। 22 मार्च 2021 को भोजपुर जिले के चरपोखरी में फुटबॉल मैच में अतिथि के रूप में बुलाया गया। 3 अप्रैल 2021 को छोटा सासाराम में फिर से इनको अतिथि के रूप में बुलाया गया। 15 दिसंबर 2020 को भोजपुर जिले के बिहिया में इनको अतिथि के रूप में बुलाया गया इन्होंने राधा शरण सिंह ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 2011 से लेकर 2017 तक किया। इन्होंने उससे पहले विकास फुटबॉल टूर्नामेंट 2009 से लेकर 2010 तक चलाया। फुटबॉल टूर्नामेंट में इन्होंने 2014 से लेकर 2018 तक फुटबॉल खिलाडियों को इन्होंने वार्षिक सम्मान से नवाजा भी ये शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा के सह सचिव 5 वर्ष तक रहे हैं उसके बाद इन्हें सबके सर्वसम्मति से शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा का सचिव बना दिया गया उसके बाद इनको जिला फुटबाल संघ भोजपुर का सचिव पूर्ण रूप से घोषित कर दिया गया यह लड़कों के मुख्यमंत्री यात्रा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं बढ़िया से बढ़िया आयोजन करने की क्षमता करने का यह लोहा मनवा चुके हैं ,यह बिहार फुटबॉल और ऑल इंडिया फुटबॉल भी मान चुका है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 09 मार्च 25

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मतपत्रों को अधिक पठनीय बनाने के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के भीमपट्टी के एक युवा के बाढ के पानी में डूबने से मौत।

rktvnews

“बोल कभी भी व्यर्थ नहीं जाया करते हैं,शब्द शब्द के अपने अपने अर्थ निकल आया करते हैं।”

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2026 तक देश होगा नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment