RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने कोइलवर के सकड्डी पंचायत में महादलित टोलों का किया दौरा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 मार्च।आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया ने कोईलवर प्रखंड अंतर्गत सकड्डी पंचायत के वार्ड संख्या 5 एवं 10 स्थित महादलित टोला का दौरा किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से सीधा फीडबैक प्राप्त किया। उनकी जरूरतों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष शिविरों के माध्यम से महादलित टोलों में सभी पात्र लाभार्थियों को 100% आधार कार्ड निर्माण,प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तहत शौचालय निर्माण,जन्म प्रमाण पत्र निर्माण, हर घर नल-जल योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वच्छता कार्यक्रम एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। इसके बाद, जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विकास मित्रों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। विशेष रूप से, उन्होंने बच्चों को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पर बल दिया।
इस अवसर पर निदेशक (डीआरडीए), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सलाहकार (स्वच्छता), अंचलाधिकारी, कोईलवर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सीडीपीओ, एमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:कजाकिस्तान में हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में वाहन चालकों एवं कंडक्टरों के नेत्रों की हुई जांच।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 नवंबर 25

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर: राज्यस्तरीय जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में भोजपुर ने पूर्णिया को रौंद क्वाटर फाइनल में बनाई जगह।

rktvnews

Leave a Comment