RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: जदयू महानगर की समीक्षा बैठक में चुनावी रणनीतियों पर की गई चर्चा।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)04 मार्च। सोमवार को जनता दल यूनाइटेड महानगर, आरा की जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में जदयू महानगर कार्यालय, जेपी चौधरी कम्प्लेक्स, बाइपास रोड में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिक्षक जिला प्रभारी राजकिशोर प्रसाद दांगी एवं आरा विधानसभा प्रभारी कमल नोपानी उपस्थित रहे। बैठक में सभी सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष नगर संगठन पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय रणनीति के तहत सभी बूथों पर सशक्त बूथ कमेटी बनाने हेतु निरंतर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। लोगों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए गए विकास कार्यों एवं लाभकारी योजनाओं के प्रचार – प्रसारण एवं पुस्तिका वितरण करने हेतु निर्णय लिया गया। बैठक में आरा महानगर जदयू संगठन से सुरेन्द्र सिंह, बृजकिशोर चौधरी, ब्रजेश राय, कृष्णा कांत राय, देवीदयाल राम, शैलेन्द्र निषाद, राजेश प्रसाद बिन्द, मनजीत पासवान,प्रेमा देवी कुशवाहा, उर्मिला देवी,रिमा देवी, कमलेश राय, कन्हैया राम, बादल पासवान, मोहम्मद हलिम, मोहम्मद सरफराज, राधेश्याम यादव, दिनेश पासवान, अशोक राम, संदीप पाण्डेय, राजू कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, गौरीशंकर सिंह, विजय कुमार मिश्रा,उषा देवी, सरिता देवी,कमोदा देवी,जानकी देवी, पिंकी देवी, विजय प्रकाश पटेल,प्रभा देवी, सोनू कुमार शर्मा आदि सक्रिय रहे।

Related posts

काशी तमिल संगमम् 4.0 का 13वाँ दिन, तमिलनाडु से आया सातवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

जिला स्तरीय कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार टाउन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को होगा।जिले के 1,15,684 पेंशनर्स के खातों में होगा 11.57 करोड़ राशि का सीधा हस्तान्तरण।

rktvnews

भोजपुर:ट्रेड यूनियनों एवं किसान मोर्चा का संयुक्त देश व्यापी धरना प्रदर्शन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक पहल।

rktvnews

24 अगस्त को कौशल मेला सह कैरियर गाइडेंस का होगा आयोजन, स्थान उत्सव गार्डेन, नवादा मोड़, गढ़वा, बतौर मुख्य अतिथि मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार होंगे कार्यक्रम में शामिल।

rktvnews

भोजपुर:आर एस मेमोरियल स्कूल के खेलकूद प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

Leave a Comment