RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधवाओं को पेंशन देने वाले रिटायर्ड फौजी ने साड़ियों का किया वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मार्च।सदर प्रखंड के छोटकी सनदिया गाँव मे रिटायर फौजी केदारनाथ राय ने अपने निजी पेंशन की राशि विधवा महिलाओं में खर्च करने को ठानी है और अपने पेंशन की राशि से पंचायत की सैकड़ो विधवा महिलाओं को सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन देना भी प्रारम्भ कर दिया है। रविवार को उसी कड़ी में होली पर्व को देखते हुए विधवा महिला के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम सत्य इंटरनेशनल स्कूल सनदिया के प्रांगण में आयोजित हुआ। जिसमे अतिथि के रूप में भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, यशवन्त नारायण, अभय विश्वास भट्ट, पत्रकार गौरव सिंह, रविन्द्र सिंह समेत कई लोग मौजूद हुए। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। जरूरतमंदों की सेवा ही असली नारायण सेवा है। सभी समर्थवान लोगो को कम से कम अपने आस पास के जरूरतमंद को हर सम्भव मदद करना चाहिए। वही यशवन्त नारायण एवं अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि केदारनाथ राय जी उदारवान व्यक्ति है। देश सेवा के बाद अब समाज सेवा में मिशाल कायम कर रहे है। इनकी सोच को हम सभी सलाम करते है जो अपने पेंशन की राशि विधवा महिलाओं को समर्पित कर रहे है। इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।
इस अवसर पर केदारनाथ राय के पुत्र समाजसेवी सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि मैं इनके कार्यो से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने बताया कि पिता जी हमेशा से सामाजिक कार्यो में निहित रहते है जिससे मुझे भी प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर लगभग 110 विधवा महिलाओं के बीच साड़ी वितरित किया गया।
इस मौके पर शामिल लोगों में रामबाबू प्रसाद, बैजनाथ सिंह, ममता कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद,आनंद सिन्हा, विशाल कुमार समेत कई थे।

Related posts

गैरमजरुआ जमीन पर कब्जे को ले लोगो ने किया विरोध।

rktvnews

नारनौल:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीरपुर राजकीय स्कूल की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश।

rktvnews

देवघर:जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक स्व धर्मपाल सिंह का 11वां पुण्यतिथि समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:नदी के रास्ते तस्करी, बड़हरा पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी।

rktvnews

Leave a Comment