
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मार्च। एम एम महिला कॉलेज आरा के मनोविज्ञान विभाग के सेमेस्टर 2 की छात्राओं द्वारा सेमेस्टर 4 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस समारोह की शुरुआत प्राचार्या ,प्रोफेसर मीना कुमारी विभागाध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब, असिस्टेंट प्रोफेसर वीनू ,डॉक्टर सुधा, डॉक्टर अर्पणा और डॉक्टर कंचन के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । इस के पश्चात प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करना चाहिए ।लक्ष्य प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि अनुशासित जीवन का पालन किया जाए एवं समय का महत्व को समझा जाए । विभागाध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब ने छात्राओं को मनोविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों का परिचय कराया और इस बात को छात्राओं के समक्ष रखा की किस तरह से अपनी रुचि के अनुसार वह किसी क्षेत्र को चुन सकती हैं श्रीमती वीनू ने लक्ष्य प्राप्ति में समय प्रबंधन के महत्व को छात्राओं को समझाया कि किस तरह से वह 6 से 8 घंटे पढ़ाई करके अपने लक्ष्य को पा सकती हैं डॉक्टर सुधा सिंह ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉक्टर अर्पणा ने छात्राओं को सफलता हासिल करने के लिए अनेक प्रकार के टिप्स छात्राओं के साथ साझा किया ।डॉक्टर कंचन ने छात्राओं को स्त्री शिक्षा के महत्व को बखूबी छात्राओं को समझाया और इस बात पर बल दिया कि किस तरह से एक पढ़ी-लिखी स्त्री सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होती है इसके बाद इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा कई रंगारंग प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए जिस ने सभी का मन मोह लिया।इसके अलावा म्यूजिकल चेयर गेम के द्वारा सभी का भरपूर मनोरंजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।डॉक्टर कुमारी शिल्पा डॉक्टर तसनीम,डॉक्टर अमरेश कुमार डॉक्टर खुशबू डॉक्टर प्रिया और स्नेह आदि की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आयोजन में पीजी सेमेस्टर 2 की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।अंजलि, रूपाली, श्वेता , जेबा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
