RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन।

प्रशिक्षण पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 08 से 10 सितंबर 2025 तक प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार की उपस्थिति में बुधवार को हुआ।
इसके अलावा कार्यशाला के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार ने तीन दिनों तक चली प्रशिक्षण कार्यशाला के विषयों, प्रशिक्षण की पद्धतियों और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं के बारे में प्रशिक्षकों से जानकारी ली। आगे उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सशक्त बनाना है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदि कर्मयोगी अभियान में कर्मयोगियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय में 08 सितंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रखंडस्तर के मास्टर ट्रेनर्स को सहभागी पद्धति से प्रशिक्षित किया गया है। ऐसे में जिले के सभी 10 प्रखण्डों में 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले अनुसूचित जनजाति बाहुल्य पंचायत अन्तर्गत ग्रामों में निवासरत अनुसूचित जनजाति समुदायों को अपनी आकांक्षाओ को अभिव्यक्त करने, अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और विकास की दिशा में एक स्थायी मार्ग निर्धारित करने के लिये आदि कर्मयोगी अभियान प्रांरभ किया गया है। साथ ही इसमें मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। वे अपने-अपने प्रखंड में ब्लॉक मार्स्ट्स ट्रेनर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देकर आदि सहयोगी व आदि साथी चयनित कर उन्हें प्रशिक्षित कर ‘‘आदि कर्मयोगी एक उत्तरदायी शासन प्रणाली कार्यक्रम‘‘ हेतु तैयार करेंगे। इससे जनजाति समुदाय के लोगों को उनके कल्याण की योजनाओं का लाभ देने हेतु सैच्यूरेट किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र परिवार वंचित नहीं रहे।
कार्यशाला के दौरान समग्र विकास, उनके पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और प्रशासन में पारदर्शिता लाने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, महिला सशक्तिकरण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों ने समूह बनाकर स्थानीय चुनौतियों का विश्लेषण किया और उनके समाधान के लिए ठोस रूपरेखा तैयार की। अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारादिए गए प्रेजेंटेशन से ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को योजनाओं की गहरी समझ प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने आदि शपथ ली और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रशिक्षण पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

देवघर: डीडीसी ने NLM टीम संग जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने खोडलधाम ट्रस्ट-कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 700 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गीता जयंति पर सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया गया बड़ा निर्णय : उद्योग विभाग को सौंपा जाएगा जशप्योर का ट्रेडमार्क

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जून 24

rktvnews

Leave a Comment