RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुखिया जी की चली गई कुर्सी ,फर्जी प्रमाण पत्र पर लड़ा था चुनाव!राज्य निर्वाचन आयोग ने किया अयोग्य घोषित

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 दिसम्बर। भोजपुर जिले में गलत प्रमाण पत्र पर मुखिया का चुनाव लङ कर मुखिया बनना मुखिया जी को महंगा पड़ गया है। मुखिया जी को पदमुक्त एवं पदच्यूत होना पड़ा है और उनकी कुर्सी चली गई है। मामला भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के लालू का डेरा पंचायत का है। शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लालू का डेरा पंचायत के मुखिया जयराम साह द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर मुखिया पद का चुनाव लड़ कर जीतने के आरोप में मुखिया के पद से पद मुक्त करने संबंधी आदेश राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना द्वारा जारी किया गया है। विदित हो कि जयराम साह के विरुद्ध लालू का डेरा पंचायत के ही रामेश्वर प्रसाद गुप्ता द्वारा दायर वाद में राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना ने फैसला दिया है। जयराम साह की जाति पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत बनिया जाति की है। लेकिन उन्होंने कानू जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा और जीत गये। बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 के तहत प्रदत्त शक्तियों के अधीन जयराम साह को अयोग्य घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से मुखिया, ग्राम पंचायत लालू का डेरा, प्रखंड शाहपुर, जिला भोजपुर के पद से पद मुक्त कर दिया गया है। साथ ही पंचायत में मुखिया के पद को रिक्त मानकर नियमानुसार निर्वाचन की कार्रवाई संपन्न की जायेगी।  आदेश में गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लाभ प्राप्त करने के आरोप में आपराधिक मुकदमा दर्ज करने तथा दोषी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की भी बात कही गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी, भोजपुर को इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है।

Related posts

पटना के आईएमए हॉल में आधुनिक कृषि विकास में क्षेत्रीय कर्मियों की भूमिका विषयक कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

भगवान श्री राम और सीता जी का जन्म सूर्यवंश में हुआ : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

पटना में हुआ भोजपुरी फिल्म युवा नेता का पोस्टर रिलीज।

rktvnews

आरा के रामनवमी शोभा यात्रा में जन सेवा का भागीदार बना जीएसटी एवं टैक्स कंसंटेंसी सर्विसेज परिवार।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप का जे जे कालेज में सदस्यता अभियान।

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन भोपाल…”नीलम जयंती शब्द उत्सव”।

rktvnews

Leave a Comment