RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के मथुरापुर में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित। राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,21 अप्रैल।कल दिनांक 20 अप्रैल को भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के मथुरापुर में एक दिवसीय डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन।मथुरापुर में आयोजित डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह,जिला परिषद सदस्य रविंद्र रजक और मुखिया पाल जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया जिसमे फाइनल मैच भकुरा और जलपुरा की टीम के बीच खेला गया जलपुरा की टीम द्वारा 5 ओवरों में 41 रनों की पारी के विरुद्ध भकुरा की टीम 39 रनों की पारी तक ही सीमट कर रह गई और जलपुरा की टीम ने फाइनल मैच जीत शील्ड पर कब्जा किया। मैच के इस आयोजन में अपने संबोधन में महासचिव मनोज सिंह ने आयोजकों को ऐसे आयोजन कराने हेतु बधाई देते हुए कहा की इस इलाके में हमेशा शांति सद्भाव बना रहा नक्सली गतिविधियों के समय भी यहां की शांति भंग नहीं हुई।उन्होंने नौजवानों को खेल की महत्ता बताते हुए शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए शिक्षा और खेल क्षेत्र में इलाके का नाम रौशन करने की अपील करते हुए शुभकामनाएं भी दी।आयोजन समिति में नीरज कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह,श्याम बाबू सिंह,छोटू सिंह,मनीष यादव सहित अन्य लोग शामिल थे। टूर्नामेंट में आगत अतिथियों के अलावा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कोइलवर राजद के प्रिंस ठाकुर,राजद के वरीय नेता अनिल यादव,उपमुखिया अंकित सिंह,तारक सिंह,मिंटू सिंह,लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोगों ने उपस्थित हो टूर्नामेंट का आनद लिया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कोच्चि, केरल में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

भोजपुर: जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए सेना के वाहन दुर्घटना में घायल सैनिक को किया सम्मानित।

rktvnews

रांची:झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक शिक्षक संघ एवं अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक के प्रतिनिधि मंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

rktvnews

बिहार: बक्सर: जिलाधिकारी ने रामरेखा घाट, सती घाट एवं गोला घाट का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment