RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: ओझाईती के विवाद में युवक को मारी गोली।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 अगस्त। भोजपुर पुलिस के चांदी थाना अंतर्गत एक की गोली मार हत्या का किया गया प्रयास।इस संबंध में जानकारी अनुसार 10 अगस्त और 11 अगस्त की मध्य रात्रि में लगभग 2:00 बजे के आसपास चांदी थाना को सुचना प्राप्त होती है की मथियापुर के रहने वाले सुनील शाह, जो अपने घर के सामने मचान पर सो रहे थे, किसी व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी है और घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में परिवार वालों द्वारा आरोप लगाया गया है कि घर के बगल के एक व्यक्ति से भूत-प्रेत को लेकर कुछ विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से पड़ोसी ने ही गोली मारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और जल्द अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा हथियार की बरामदगी का प्रयास कर रही है। घटना के जांचोंपरांत विस्तृत कारण का पता चल पाएगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना के उद्वेदन हेतु कार्य कर रही है।

Related posts

क्या गठबंधन की सरकार में नरेंद्र मोदी संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को याद रखेंगे?

rktvnews

हाइड्रोजन ऊर्जा के व्यावसायीकरण की चुनौतियों और संभावनाओं पर विशेषज्ञों का विचार-विमर्श।

rktvnews

पदमुक्त किये गये कुल सचिव डॉ रवि प्रकाश बब्लू, भ्रष्टाचार का है आरोप।

rktvnews

पर्यावरण सुरक्षा के लिए यूथ फॉरसेवा द्वारा गोष्ठीआयोजित!जल संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

नैक ग्रेडेशन के लिए अल हफीज कॉलेज में हुआ एक दिवसीय कार्यशाला!प्रत्येक कॉलेज को नैक से मान्यता कराना जरुरी:डॉ कुमार मृत्युंजय राकेश

rktvnews

Leave a Comment