RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ पाटलिपुत्र विद्यापीठ का 18 वाँ वार्षिकोत्सव।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)24 दिसम्बर। छात्र-छात्राओं के मनोहारी गीत-नृत्य के साथ बुधवार को, बेउर स्थित, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सी बी एस ई) से मान्यता-प्राप्त विद्यालय ‘पाटलिपुत्र विद्यापीठ’ का 18 वाँ वार्षिकोत्सव पूरे धूम-धाम और उत्साह-पूर्वक मनाया गया। इधर गीतों के मधुर धुन पर नन्हें-मुन्हे बच्चों के कोमल पाँव थिरक रहे थे और उधर अभिभावकों की बाँछे खिल रही थी। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और सुप्रसिद्ध लेखक जियालाल आर्य, सुप्रसिद्ध संगीताचार्य पं रजनीश कुमार तथा विद्यापीठ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने संयुक्त रूप से मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आरंभ में विद्यालय के सचिव आकाश कुमार, प्राचार्या मेनका झा एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने अतिथियों को अंग-वस्त्रम एवं पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया।
छात्र-छात्राओं ने ‘ऑपरेशान सिंदूर’ सहित कई राष्ट्रीय-भाव की लघु-नाटिकाओं के साथ पंजाबी, बंगाली, बीहू, गोवन, घूमर, झूमर, संथाली, सोहर, गरबा, मराठी आदि समूह-नृत्य की प्रस्तुतियाँ दीं तथा ‘जिंगल बेल’ गाकर प्रभु इसु मसीह को भी स्मरण किया। क़व्वाली, सामा-चकेवा छठ-पूजा की प्रस्तुतियाँ हुई और मार्शल-आर्ट्स भी दिखाए गए। प्रस्तुति देनेवाले विद्यार्थियों में तृषा, आरवी, आदित्या, दीपिका, उत्तरायण,ऐश्वर्या, धृति, प्रियांजलि, श्रण्या, अशरी, राधा और मिताली के नाम सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर, किरण झा, उप प्राचार्या डा आशा गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षिका कुंदन झा, विभा सिन्हा, बब्लू कुमार, अंजु सहाय, आर्यन प्रताप, मोनी श्रीवास्तव, आकांक्षा दीप्ति, मनीषा, कुसुम और सूरज समेत प्रबंधन-समिति के अधिकारीगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्रगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने रामनवमी पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों को लंबित दाखिल खारिज के मामले को जल्द से जल्द निपटाने के दिए निर्देश।

rktvnews

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव ने केरल के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन और वक्फ विकास की समीक्षा की।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में किया सिटी बस सेवा का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनी जनता की समस्याएं।

rktvnews

सारण:छपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक सबडर्मल गर्भनिरोधक इम्पलांट की सुविधा।

rktvnews

Leave a Comment