RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:चतरा:राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों संग स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकार।

बूढ़े हो या जवान सभी करें 13 नवंबर को मतदान।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड) 16 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप द्वारा मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों संग स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा 15 अक्टूबर को कर दी गई है। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे एवं 72 घंटे के भीतर किए जाने वाले आवश्यक कार्रवाई के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात सभी सरकारी योजनाओं एवं राजनीतिक पार्टियों से संबंधित बैनर, पोस्टर हटाया जा रहा है, जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के सहयोग की अपेक्षा है।पूरे राज्य में पहले चरण में 13 नवंबर व दूसरा चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा । जिसमे चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव 13 नवंबर 2024 को पहले चरण में होगा। जिसके लिए 18 अक्टूबर 2024 से 25 अक्टूबर 2024 तक उम्मीदवारों का नामांकन, 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों का स्क्रुटनी। वहीं नाम वापसी तिथि 30 अक्टूबर है। मतगणना 23 नवंबर को होगा। उम्मीदवारों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा/ सिमरिया के कार्यालय कक्ष में होना है। चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 475 मतदान केंद्र हैं। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 419 वहीं चतरा जिले के 20 मतदान केंद्र बड़कागांव विधासभा क्षेत्र में आता है। जिले में अगर कुल मतदान केंद्रों की बात करें तो कुल 914 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों को आदर्श आचार संहिता का पूर्णता अनुपालन करने एवं चुनाव के दौरान सहयोग करने का अपील किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन से 48 घंटे पूर्व इसकी सूचना निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक दें, साथ हीं कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व सुविधा एप्प के माध्यम से ऑनलाइन अनुमति लेना अनिवार्य है। स्टार कैंपेनर को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आदर्श चुनाव प्रचार के लिए आने वाले स्टार प्रचारक की सूचना भी अनुमंडल पदाधिकारी को अवश्य दें, किसी भी सरकारी योजना का प्रचार प्रसार ना करें, ना ही किसी भी प्रकार का योजना से संबंधित फॉर्म भरवाया जाए, किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा एवं संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति के घर में किसी पार्टी का झंडा लगाने से पूर्व घर के मालिक से अनुमति अवश्य लें। सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट ना करें, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो, सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक पार्टियों द्वारा छापे गए बैनर पोस्टर आदि मैं पब्लिशर का नाम अवश्य अंकित करें और जो भी सामग्री छापे उसकी एक कॉपी निर्वाचन कार्यालय में जरूर उपलब्ध कराएं। प्रचार प्रसार एवं कार्यक्रम के दौरान चलने वाले वाहनों के लिए भी अनुमति लेना अनिवार्य है, लिए गए अनुमति पत्र को अपने गाड़ी के सामने जरूर चिपकाए।
बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पदाधिकारी व कर्मियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

यौगिक जाॅगिंग से हड्डियाँ एवं सन्धियाँ बलिष्ठ व नीरोग हो जाती है:योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य

rktvnews

ज़िला पदाधिकारी गया डॉ त्यागराजन एसएम ने आगामी पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर तीर्थयात्री को सुविधा प्रदान किये जाने हेतु किये जा रहे विभिन्न प्रकार की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

हनुमानगढ़:155 वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज और 755 रेल से करेंगे तीर्थयात्रा।

rktvnews

समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश आवश्यक: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment