महाजुटान की तैयारी जोरों पर , जिले के 50 जनसंगठनों सहित लाखों लोग होंगे शामिल।
गांव – गांव में चल रहा जनसम्पर्क, होगा प्रचार यात्रा ,माइकिंग प्रचार।
भाकपा – माले जिला कमिटी की एकदिवसीय बैठक सम्पन्न।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)20 फरवरी। भाकपा – माले जिला कार्यालय श्रीटोला में भाकपा – माले जिला कमिटी की एकदिवसीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 2 मार्च 2025 को गाँधी मैदान पटना में होने वाले बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी की समीक्षा की गई ।
बताया गया कि महाजुटान में जिले से लगभग 50 जनसंगठनों सहित लाखों लोग शामिल होंगे। अब तक जिले के सैकड़ों गांवों में ग्रामीण जनता की बैठक हुई, हजारों पोस्टर बैनर लगे और दीवाल लेखन हुआ है। महाजुटान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए गांव – गांव में प्रचार जुलूस, माईक प्रचार होगा। रिपोर्ट के अनुसार जनता में भारी उत्साह हैं और ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए का. कुणाल राज्य सचिव बिहार ने कहा कि बिहार में सत्ता को हथियाने की साजिश जनता नाकाम करेगी । बदलाव का मतलब जिसमे लोगों की मांग पूरी हो न कि केवल सरकार नही बदले।
उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने वाली जनांदोलन की सभी ताकतें 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में जुटेंगी और एक ऐतिहासिक रैली होगी। यह रैली बिहार के असली मुद्दों को सामने लाएगी और बिहार के भविष्य के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगी।
उन्होंने कहा कि जब से लोकसभा जीतें हैं ये भाजपा को , यहां के प्रसाशन को, सामंती ताकतों को नागवार गुजर रहा है। विभिन्न तरह से हमारे सांसद को अपमानित करने का कोशिश चल रहा है। ये हमारे सांसद का नही भोजपुर की जनता का अपमान है। इससे यह भी पता चलता है कि भाजपा लोकतांत्रिक लोक लिहाज भी भाजपा पी चुकी है जनता इसका जवाब देगी।
बदलो बिहार की प्रमुख मांगे।
1. घर-घराडी बचाना है कि आवास योजना में मची लूट पर लगाम लगानी है! बुल्डोजर राज नहीं चलेगा, जो जहां बसे हैं, उसका सर्वे कर बासगीत पर्चा दिलाना है!
2. दलित-गरीबों को गरीबी का आय प्रमाण पत्र लेना है और 2 लाख रुपए का घोषित सहायता लेनी है। बंद पोर्टल को खुलवाने की आवाज बुलंद करनी है! सभी गरीबों को जॉब कार्ड, मनरेगा में काम और 600 रुपए दैनिक मजदूरी की आवाज अदानी अंबानी की मोदी सरकार तक पहुंचानी है!
3. वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांग जनों के पेंशन को 400 रुपये को 2000 रुपए मासिक करानी है! झारखंड के तर्ज पर 2500 रुपए मासिक महिला सम्मान योजना की आवाज बुलंद करनी है!
4. दलित-गरीबों-मजदूरों के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली का अधिकार लेना है और प्रीपेड स्मार्टमीटर की वापसी करानी है!
5. माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लूट और दमन पर रोक लगानी है कि महिला कर्ज माफी की आवाज सरकार तक पहुँचानी है!
बैठक में अतिथि के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता पोलित ब्यूरो सदस्य का०स्वदेश भट्टाचार्य, पार्टी राज्य सचिव का०कुणाल मौजूद थें। बैठक का संचालन पार्टी जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने किया।
बैठक में सुदामा प्रसाद केंद्रीय कमिटी सदस्य व आरा सांसद, राजू यादव केंद्रीय कमिटी सदस्य, राज्य कमिटी सदस्य व अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, राज्य कमिटि सद्स्य इंदु सिंह, चंद्रदीप सिंह, रमेश जी, सुधीर कुमार, विजय ओझा, उपेन्द्र भारती, सबीर कुमार आदि उपस्थित थे।



