RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल को सड़क दुर्घटनाओं में आश्रितों को मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)18 फ़रवरी।17 फरवरी को मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक बिहार, सचिव परिवहन विभाग एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मंत्री, परिवहन विभाग के द्वारा सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
परिवहन विभाग द्वारा पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित के आश्रितों को ससमय भुगतान, e-DAR में प्रविष्टि, सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी हितधारकों के साथ समन्वय बैठक एवं उनके कार्यों का अनुश्रवण किया जाता है।
विदित हो कि 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह, 2025 का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों यथा सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता रथ रवाना किया गया, नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर, क्विज प्रतियोगिता, जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण आदि का आयोजन किया गया।
बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् एवं इसके अधीन गठित समितियाँ अपने पणधारी विभाग/प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके फलस्वरूप मृतकों की संख्या को न्यून करने हेतु प्रयासरत है।
उक्त समारोह में सभी जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:चुनाव प्रक्रिया में सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है:जिलाधिकारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में विकसित भारत विकसित जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

मुज्जफरपुर :जिले में क्रियान्वित स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने की।

rktvnews

यूईआई ग्लोबल एजुकेशन की ओर से पांचवें राष्ट्रीय खेल और सांस्कृतिक महोत्सव ले-विटेसे 2024 का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने बड़हरा अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण,राहत व्यवस्थाओं को और बेहतर का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment