RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग’ योजना की अंतिम तिथि बढ़ाई, 23 फरवरी तक किए जा सकेंगे आवेदन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्था )15 फरवरी। प्रदेश के छात्र-छात्राओं की मांग पर विभाग ने ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग’ की तिथि एक बार फिर बढ़ाई है। अब आवेदक 23 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निःशुल्क कोचिंग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जाने की पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा छात्रों को योजना से लाभान्वित करना है।
श्री गहलोत ने बताया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि पूर्व में विभाग द्वारा 15 फरवरी निर्धारित की गई थी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in) के द्वारा लॉगिन कर सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना के आइकन के माध्यम से सीधे ही अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर एसजेएमएस ऐप पर जाकर सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना के विकल्प का चयन कर 23 फरवरी 2025 तक विभाग को ऑनलाइन भर सकते हैं।

Related posts

पटना: जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 13 सितंबर से ,उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति बैठक में लिया गया निर्णय।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचन क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

लंदन स्थित अदाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी में दस लाख विज़िटर्स का स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया।

rktvnews

झारखंड:राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

अमित शाह ने कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार हमारी युवा पीढ़ी को ड्रग्स के खतरे से सुरक्षित कर एक नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति कटिबद्ध है।

rktvnews

Leave a Comment