RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:समाज और राष्ट्र के लिए जो कार्य करते हैं वही महान होते हैं:राज्यपाल

डॉ. मामासाहेब जगदाले का 122 वां जयंती समारोह आयोजित।

राज्यपाल ने रघुनाथ माशेलकर और अनिल काकोडकर को कर्मवीर डॉ. मामासाहेब सम्मान प्रदान किया।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)05 फ़रवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि जो अपने लिए नहीं संपूर्ण समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करते हैं वही सच्चे सम्मान के हकदार बनते हैं। वही महानता को प्राप्त कर पूजनीय होते हैं। उन्होंने बुधवार को महाराष्ट्र के बार्शी में श्री शिवाजी शिक्षण प्रसारक मंडल बार्शी संस्था के संस्थापक कर्मवीर डॉ. मामासाहेब जगदाले की 122 वीं जयंती समारोह पर पद्म विभूषण रघुनाथ माशेलकर और पद्म विभूषण अनिल काकोडकर को कर्मवीर डॉ. मामासाहेब जगदाले समाज परिवर्तन गौरव पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने इन दोनों समाज विभूतियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डॉ. माशेलकर पॉलिमर विज्ञान और इंजीनियरिंग क्षेत्र के मर्मज्ञ विद्वान हैं। भारतीय स्वास्थ्य सेवा और नवाचार के भविष्य को लेकर उन्होंने देश को महती सेवाएं दी है। इसी प्रकार पद्म विभूषण अनिल काकोडकर ने परमाणु ऊर्जा और रक्षा सेवा में महती योगदान दिया है। वे देश में परमाणु संशोधन के मुख्य दस्ते के सदस्य रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों के सम्मान से दूसरों को भी राष्ट्र के लिए निरंतर कुछ करने की प्रेरणा मिलती है
श्री बागडे ने गोविंदराव जगदाले कर्मवीर डॉ. मामासाहेब के राष्ट्र को दिए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जरूरतमंद और गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए ही बार्शी में श्री शिवाजी बोर्डिंग की स्थापना की। मामा ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, गरीबों को शिक्षा एवं सामान्य लोगों के स्वास्थ्य के लिए समर्पित किया। ऐसे महान कर्मवीर के नाम से देश की विभूतियों का सम्मान उनके लिए ज्ञान को आगे बढ़ाकर राष्ट्र के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करने वाला है।
राज्यपाल ने समारोह में मामा साहब के आदर्श को अपनाते हुए समाज को अपनी ओर से कुछ देने का निरंतर प्रयास करने का भी आह्वान किया। उन्होंने डॉ. मामासाहेब जगदाले की स्मृति को नमन करते हुए जन—जन को उनके आदर्श अपनाने पर जोर दिया।
संस्था के शितोले जयंत कुमार ने सभी का अभिनंदन करते हुए सभी का आभार जताया और संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Related posts

बैरिस्टर साहब के एकता, सरलता, भाईचारा और समानता के गुणों को सभी को अपनाना चाहिए – डॉ. चरणदास महंत

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों के शीघ्र संचालन के लिए त्वरित अन्वेषण की दिशा में एक और कदम उठाया।

rktvnews

जयपुर:डेल्फिक आंदोलन से जीवंत हो रही प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत :अध्यक्ष राजस्थान डेल्फिक काउन्सिल

rktvnews

नवादा: अवैध रूप से अबरख की खुदाई कर झारखंड ले जाने की थी तैयारी,पुलिस ने किया जप्त।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने मेवालाल गुप्त गुरुकुल विद्यालय, गोरखपुर में नवनिर्मित सभागार, 05 कक्ष तथा प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment