RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मंत्री संजय प्रसाद यादव का चतरा आगमन।

टंडवा क्षेत्र के जिले के अधिकारियों व टंडवा परियोजनाओं के अधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)15 फरवरी।मंत्री,संजय प्रसाद यादव श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग झारखण्ड सरकार का आज चतरा आगमन हुआ उनके आगमन पर उपायुक्त रमेश घोलप ने आभार प्रकट करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात माननीय मंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त, चतरा की उपस्थिति में महाप्रबंधक, एन.टी.पी.सी./ मगध संघ मित्रा क्षेत्र/ आम्रपाली चन्द्रगुप्त/ अशोका/ पूर्णाडीह एवं संबंधित निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधिगण, रैयत, समेत अन्य संबंधित के साथ बैठक की गई।
बैठक में उन्होंने परियोजना क्षेत्र में चलने वाले वाहनों, खनिज, परियोजनाओं में कार्य करने वाले कर्मी, रैयतों को पुनर्वास एवं पुनः स्थापन के तहत मुआवजा भुगतान, कर्मियों को मिलने वाले लाभ, कितने मजदूर कार्य कर रहे हैं, कितने मजदूर स्थानीय हैं। मजदूरों को नियमसंगत दी जाने वाली सुविधाओं, पेयजलापूर्ति, समेत अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की क्रमवार जानकारी लेते हुए परियोजनाओं के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा परियोजना क्षेत्र में कितने मजदूर कार्य कर रहें हैं उसमें कितने स्थानीय है मजदूरों को नियमसंगत मानदेय दिया जा रहा है या नहीं, मजदूरों को नियम संगत दी जानी वाली सुविधाओं का सूची उपलब्ध कराये l
उक्त बैठक में पर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम समेत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

अनुमंडल पुस्तकालय में अध्ययनरत तीन छात्र को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मिली सफलता!सफल हुए तीनों छात्र को उपायुक्त अबु इमरान ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

जिला स्तरीय ’इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ का शुभारंभ कार्यक्रम,जिले में 91 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन!नारी को सशक्त करने की राजस्थान सरकार की अनूठी पहल – जाड़ावत

rktvnews

पटना:धर्म परिवर्तन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवांछित टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करें हस्तक्षेप:लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

जयपुर: शहीदी दिवस पर सरबत खालसा सिख सेवा संस्थान ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: बाल श्रम निषेध क्यों? विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment