RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जयंती व मूर्ति अनावरण को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तैयारी जोर-शोर से।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 फ़रवरी। मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार महान संत सहजानंद सरस्वती जी की 136वीं जयंती समारोह सह शिव पूजन राय एवं देश के पूर्व उपप्रधान मंत्री जगजीवन राम के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय शहीद भवन बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक राम ने बताया कि दो महान विभूतियों का पार्टी कार्यालय शहीद भवन एक साथ मूर्ति लगना जनपद के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन 26 फरवरी को शहीद भवन कार्यालय में होने जा रहा है।उक्त समारोह में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह माननीय सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रभारी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी मोहन प्रकाश एवं कई पूर्व और वर्तमान विधायक शामिल होंगे।बैठक में कार्यक्रम संयोजक डॉ शशि भूषण पाण्डेय, सत्यप्रकाश राय, अशोक यादव, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, डॉ आशुतोष ठाकुर,संतोष पाण्डेय, प्रभा सिंह यादव, राकेश त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा, नवीन राय, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, जंग बहादुर सिंह, जितेन्द्र शर्मा, विजेंद्र यादव, शिव शंकर चौबे, नागेन्द्र मिश्रा, नागा ठाकुर, मुकेश चंद्रवंशी, श्रीकांत राय, श्याम सुंदर पाण्डेय, राजेश राय, लुटावन राम चौरसिया, अजय कुमार पासवान, घनश्याम चौधरी, अजेश कुमार ठाकुर, सर्वजीत कुमार गांधी सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता में शामिल हुए।

Related posts

“मामा की दुआएँ लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले”: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

सिवान:शांति एकजुटता संगठन द्वारा श्रद्धांजली सभा आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त एवं अपर समाहर्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षन कार्यक्रम 2024 के तहत सभी +2 विद्यालय / महाविद्यालय / इण्टर कॉलेज में 04 एवं 05 दिसंबर को दो दिवसीय कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

देहरादून:राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment