RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

दरभंगा:मजदूर दिवस पर किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार)01 मई।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री रमाकांत की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एडीआर भवन में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे श्री रमाकांत ने कहा कि मजदूरों को भी मानवाधिकार का हक है। सरकार द्वारा समय समय पर उनकी मजदूरी का दर तय किया जाता है,तय दर से कम दर पर मजदूरी कराना मजदूरों का शोषण करने जैसा है।
मजदूरों के कार्य करने का समयावधि भी तय है,काम के दौरान उनके साथ सही बर्ताव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके बच्चों की देखभाल के लिए कुछ नियम और कानून बनाए गए हैं, जिसके प्रति जागरूकता अभियान जरूरी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने कहा कि मजदूरों को जरूरी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए नालसा द्वारा भी योजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पारा विधिक स्वयंसेवकों से कहा कि जरुरतमंद मजदूरों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें प्राधिकार तक अवश्य लायें।
इस अवसर पर पैनल अधिवक्तागण एवं पारा विधिक स्वयंसेवक गण उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं श्रीमहावीर जी दौरे पर।

rktvnews

वैशाली: डीएम के निर्देश पर दुर्घटना पीड़ित परिवार के बच्चों की शिक्षा की होगी व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर:वंश परंपरा के विस्तार के लिए गृहस्थ आश्रम : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित सहकारिता के माध्यम से जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:असहनीय होती है किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी: रघुपति यादव

rktvnews

बकरीद पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली खबरों के प्रसारण का वैशाली एसपी ने किया खंडन!भ्रामक खबरों से बचने की दी सलाह।

rktvnews

Leave a Comment