RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 जून।राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने निम्नलिखित विषय पर सिफारिशें करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया:

• परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार,

• डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार।

• राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की संरचना और कार्यप्रणाली
उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष और सदस्य निम्नलिखित होंगे।
समिति के विचारार्थ विषय इस प्रकार हैं:

(i) परीक्षा प्रक्रिया के तंत्र में सुधार

(ए) संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया का विश्लेषण करना तथा प्रणाली की दक्षता में सुधार करने तथा किसी भी संभावित उल्लंघन को रोकने के लिए उपाय सुझाना।

(बी) एनटीए की मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी)/प्रोटोकॉल की गहन समीक्षा करना तथा प्रत्येक स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र के साथ-साथ इन प्रक्रियाओं/ प्रोटोकॉल को मजबूत करने के उपाय सुझाना।

(ii) डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार

(ए) एनटीए की मौजूदा डेटा सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का मूल्यांकन करना तथा इसके सुधार के लिए उपाय सुझाना।

(बी) विभिन्न परीक्षाओं के लिए पेपर-सेटिंग तथा अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करना तथा प्रणाली की मजबूती बढ़ाने के लिए सिफारिशें करना।

(iii) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की संरचना एवं कार्यप्रणाली

(ए) बिंदु (i) और (ii) के तहत दी गई सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की संगठनात्मक संरचना और कार्यप्रणाली पर सिफारिशें करना तथा प्रत्येक स्तर पर पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना।

(बी) एनटीए की वर्तमान शिकायत निवारण प्रणाली का आकलन करना, सुधार के क्षेत्रों की पहचान करना तथा इसकी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सिफारिशें करना।
समिति इस आदेश के जारी होने की तिथि से दो महीने के भीतर मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
समिति अपनी सहायता के लिए किसी भी विषय विशेषज्ञ को सहयोजित कर सकती है।

Related posts

बक्सर डीएम ने केंद्रीय कारा अधीक्षक बक्सर के साथ की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में उत्साह और उमंग जारी, प्रदेशवासियों की बढ़ रही भागीदारी पूजा, मनीषा और ओमप्रकाश ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

लोकसभा आम निर्वाचन 24 के निमित्त अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग अंतर्गत गठित टीम का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सारण:अध्यापक परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की की गई ब्रीफ़िंग।

rktvnews

इस्सयोग’ की शक्तिपात-दीक्षा 20 अप्रैल को।

rktvnews

ट्राई ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण निरसन विनियमन, 2023 जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment