RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर चुनाव हेतु मतदाता-सूची प्रकाशित हुई।

लिखित-आपत्ति देने के लिए 13 जुलाई, 2026 तक का दिया गया समय।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)6 जुलाई। आगामी कार्यकाल के लिए, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन हेतु, मतदाता-सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची सम्मेलन के संरक्षक-सदस्यों तथा आजीवन-सदस्यों के अवलोकनार्थ, सम्मेलन-कार्यालय में विगत 29 जून, 2026से पूर्वाहन 11-30 बजे से अपराहन 5 बजे तक उपलब्ध है। यदि किसी सदस्य को सूची में कोई त्रुटि अथवा आपत्ति हो, तो वे आगामी 13 जुलाई तक अपनी लिखित आपत्ति सम्मेलन के निर्वाचन पदाधिकारी श्री पण्डित जी पाण्डेय, अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय को, प्रमाण सहित दे सकते हैं।

सम्मेलन के निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्गत इस आशय के पत्र ( पत्रांक- 01 / 2026 , दिनांक- 29 / 5 / 26) में स्पष्ट किया गया है कि सदस्यगण चाहें तो अपनी आपत्ति उनके शिवपुरी स्थित आवासीय-कार्यालय पर स्वयं उपस्थित होकर ,अथवा डाक से भी भेजकर दे सकते हैं। आपत्तियाँ अथवा त्रुटियाँ लिखित रूप में, बंद लिफ़ाफ़े में, निर्वाचन अधिकारी के नाम से संबोधित पत्र द्वारा, सम्मेलन के प्रशासी पदाधिकारी सूबेदार नन्दन कुमार मीत को भी, सम्मेलन-कार्यालय में दिया जा सकता है। यदि कोई आपत्ति उचित पाई जाएगी, तो मतदाता-सूची का यथा-संशोधित पुनः प्रकाशन कराया जाएगा ।

Related posts

महाकवि तुलसीदास की जयंती आयोजित!तुलसी अपने कर्मों से अमंगल को मंगल में बदल दिया:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर छात्राओं की हुई नृत्य प्रस्तुति एवं परिचर्चा।

rktvnews

11 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर:जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

शाहपुर पुलिस ने 1200 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब किया बरामद।

rktvnews

मृत्यु भोज एक कुरुती है, इसके बजाय पेड़ लगाए: डॉ. विनोद

rktvnews

Leave a Comment