RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलामनोरंजन

वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिये गंगा महाआरती का निर्देशन करेंगे गुरु बक्शी विकास।भोजपुर जिले को करेंगे गौरवान्वित।

टीवी और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए बिहार की धरती पर पहली बार होगा गंगा टीवी और फिल्म अवार्ड समारोह: कैप्टेन प्रवीण कुमार।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,18अप्रैल।आई डी पी टी एस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा आयोजित नदियों का महोत्सव गंगोत्सव का आयोजन आगामी 27 अप्रैल से 7 मई तक पटना के कलक्टर घाट पर होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय गंगा महाआरती के लिये पांच भाषाओं में संगीत तैयार किया गया है। जिसका निर्देशन आरा के संगीतज्ञ गुरु बक्शी विकास ने किया। गंगोत्सव कार्यक्रम में 501 बालिकाओं को गुरु विकास नृत्य प्रशिक्षण देंगे जो गंगा महाआरती की प्रस्तुति करेंगी। यह प्रस्तुति विश्व रिकॉर्ड में दर्ज होगी। वही इस महोत्सव में गुरु आदित्या श्रीवास्तवा द्वारा गंगा अवतरण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति प्रत्येक संध्या की जायेगी। इस आयोजन में सांस्कृतिक गतिविधियों के कन्वेनर के रूप गुरु बख्शी विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस आयोजन के लिये “सप्त-तरंगिणी” नाम से एक सांगीतिक संरचना भी तैयार की गयी है जिसमें सात पवित्र नदियों का गुणगान है। युवा गायक पवन बैंजो ने स्वर दिया है वहीं संगीत निर्देशन तथा काव्य लेखन गुरु बक्शी विकास ने किया है। गंगा महाआरती के साथ साथ यह महोत्सव कई सांस्कृतिक गतिविधियॊं से परिपूर्ण होगा जहां भारतीय संस्कृति की अद्भुत छटा प्रदर्शित होगी। राजा महाराजा समागम व 10 दिवसीय स्टार नाइट का भी आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं की प्रस्तुति होगी। गंगा नदी पर शोध करने वाले संगठनों की भी इसमें सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए गंगा टीवी और फिल्म अवॉर्ड समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जो बिहार की धरती पर पहली बार होगा। आयोजन के मुख्य संयोजक कैप्टन प्रवीण कुमार ने बताया कि गंगोत्सव के माध्यम से विहार पर्यटन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है साथ गंगाधाम की परिकल्पना भी की जा रहीं है। यहां की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

देवघर: बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया।

rktvnews

पटना:दबंगों के कहर एवं पुलिस निष्क्रियता के कारण दलितों का जीना हुआ मुहाल : आदित्य पासवान

rktvnews

नवादा जिले के चयनित महादलित टोला में कला जत्था टीम के द्वारा असंगठित मजदूर एवं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों की बैठक ली।

rktvnews

15 जून को महागठबंधन द्वारा धरना-प्रदर्शन को लेकर आरा में बैठक आयोजित।

rktvnews

चार्टेड एकाउंटेंट का कार्यालय राजेंद्र नगर में शुरू!समय, परेशानी और आर्थिक हल सभी समय पर, शहर में होगा:प्रीतम कुमार

rktvnews

Leave a Comment