RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:दबंगों के कहर एवं पुलिस निष्क्रियता के कारण दलितों का जीना हुआ मुहाल : आदित्य पासवान

RKTV NEWS/पटना(बिहार )24 अप्रैल।बिहार प्रदेश कांग्रेस एस.सी. विभाग के प्रवक्ता एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान ने कहा कि प्रदेश में दलितों के साथ निरंतर घटित विभिन्न आपराधिक घटनाएं एवं उनका उत्पीड़न गहरी चिंता का विषय है। आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से नित्य दलित उत्पीड़न की खबरें आ रही हैं। ऐसी घटनाओं के प्रति सरकार के स्तर पर अनदेखी बेहद शर्मनाक बात है। आश्चर्य की बात है कि दलित उत्पीड़न की अधिकतर घटनाओं को लेकर दर्ज शिकायत पर पुलिस का रवैया बिलकुल ढुलमुल है। न्याय की तलाश में प्रदेश का दलित समाज दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
श्री पासवान ने बताया कि 18 अप्रैल 2025 को मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के गुड़ीगांव में स्थानीय दबंगों द्वारा वहां के पासवान समाज के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है और स्थानीय पुलिस दबंगों को बचाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने इस पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त भी की है।उन्होंने बताया कि स्थानीय दबंगों द्वारा पासवान समाज की महिलाओं एवं बच्चों के साथ भी मारपीट की गई। दबंगों ने जाति सूचक शब्दों के साथ गाली देते हुए इसी क्षेत्र में वर्ष 1991 में दलितों के साथ घटित बर्बर घटना की पुनरावृत्ति की बात भी कही है, जो बेहद संवेदनशील मामला है। ऐसी स्थिति में इलाके में जातीय तनाव बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। पासवान समाज अपने वजूद की रक्षा को लेकर अब आर – पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेवारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की बनती है।
अपने भाइयों की रक्षा के लिए मेरा यह संघर्ष जारी रहेगा।

Related posts

झारखंड:रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सेक्टर दंडाधिकारी व मतदान पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ से हुए रवाना।

rktvnews

भोजपुर: न्याय की आस पर न्यायालय कर्मचारी हड़ताल पर।

rktvnews

भोजपुर:श्री मद्भागवत अनुष्ठान पुर्णाहुति एवं पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित।

rktvnews

दुमका धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने थाईलैंड के प्राचीन शहर अयुत्या का दौरा किया, जिसका नाम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के नाम पर रखा गया है।

rktvnews

अन्नदाता की तरक्की और खुशहाली में मील का पत्थर साबित होगी बरवास माईक्रो सिंचाई परियोजना -युवा मामले एवं खेल जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment