RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:आर एल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता उदघाटित, युवा खिलाड़ियों का प्रोत्साहित करना उद्देश्य:डॉ विजय कुमार गुप्ता

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 फ़रवरी। रविवार को स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में चार दिवसीय प्रथम आर एल मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्यता के साथ हुआ ।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ विजय कुमार गुप्ता ने सर्वप्रथम उपस्थित खिलाड़ियों से मैदान में परिचय प्राप्त किया और हाथ मिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की सफलता के लिए और उल्लासपूर्ण माहौल में रंग-बिरंगे गुब्बारा उड़ाकर खिलाड़ियों का हौसला आफजाई किया।
आज का पहला मैच जहुर होप क्रिकेट अकादमी बनाम भोजपुर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। भोजपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान आकाश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्माण लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाए। भोजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्श गुंज ने 38 रन, आकाश ने 18 रन विक्की ने 16 रनों का योगदान दिया जहूर होप होप क्रिकेट अकादमी की और गेंदबाजी करते हुए सुधांशु ने दो विकेट पीयूष एक विकेट चिराग एक विकेट सौरव ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जरूर हो क्रिकेट अकादमी 16 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जरूर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रितेश ने बीस रन, रोचक ने 23 रन, बाकी के कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंचे। भोजपुरी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने चार विकेट गणेश दो विकेट प्राप्त किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम को दिया गया इस मैच के निर्णायक धनंजय सिंह एवं यासीन थे। दूसरा मैच क्रिकेट अकादमी भोजपुर बनाम ऑल स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया आल स्टार क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में दो विकेट खोकर 125 रन बनाएं ऑल स्टार क्रिकेट अकादमी की ओर से रिशु ने सर्वाधिक 55 रन सूर्य प्रताप ने 25 रन, अर्जुन ने नवाब 20 रन का योगदान किया क्रिकेट अकादमी भोजपुरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभी ने एक विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट अकादमी भोजपुरी ने तीन विकेट खोखर लक्ष्य की प्राप्ति की क्रिकेट अकादमी भोजपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान नमन ने सर्वाधिक 50 रन अमन ने 39 रन और यशस्वी चार रन बनाएं ।इस प्रकार क्रिकेट अकादमी भोजपुर ने यह मैच को 7 विकेट से जीत लिया । इस मैच के लिए निर्णायक यासीन और आयुष राज थे । इस मैच के मैन ऑफ द मैच नमन कुमार चुने गए। रिशु कुमार को संदर्भ बल्लेबाजी के लिए धनंजय सिंह बबुआन की ओर से₹501 का नगद पुरस्कार दिया गया। शानदार कैच पकड़ने के लिए गणेश को रजनीश पांडे के द्वारा ₹101 का नगर पुरस्कार दिया गया तथा नबाब शतक के लिए नमन कुमार सिंह को कुंदन राज सिंह की तरफ से ₹201 का नगद पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान नवीन नवीन प्रकाश, अमरेन्द्र कुमार, रजनीश पांडे धनंजय सिंह भगवान आकाश कुमार अभिषेक कुमार दीपू कुमार रत्नेश नंदन वरुण राज, खेल प्रेमी उपस्थित थे ।इसकी जानकारी आर एल मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार गुप्ता ने दी।

Related posts

चतरा:पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच।

rktvnews

भोपाल:उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कैलाश नाथ काटजू सिविल अस्पताल में “शक्ति केन्द्र – वन स्टॉप संपूर्ण महिला स्वास्थ्य केन्द्र” का शुभारंभ किया।

rktvnews

राजस्थान:किसान रजिस्ट्री शिविरों का हुआ शुभारंभ, किसानों को मिली 11 अंकों की विशिष्ट पहचान ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई दी।

rktvnews

गिरीडीह:पचंबा स्थित सीएम ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में भव्य रूप से आयोजित मेला सह सांस्कृतिक, एकेडमिक, स्पोर्ट्स एवं वार्षिक दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए छात्रों का पहला दल कन्याकुमारी से वाराणसी के लिए रवाना हुआ।

rktvnews

Leave a Comment