RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:“मन की कूक” कैलाश मेश्राम की काव्य कृति दुष्यंत संग्रहालय में हुआ लोकार्पित।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)08 फरवरी।प्रसिद्ध गीतकार ऋषि श्रृंगारी की अध्यक्षता, डॉक्टर मोहन तिवारी आनंद के मुख्य आतिथ्य गोकुल सोनी के सारस्वत आतिथ्य और सुरेश पटवा के विशिष्ट आतिथ्य में कैलाश मेश्राम की काव्य कृति “मन की कूक” लोकार्पित हुई। सुनीता शर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना उपरांत संग्रहालय की सचिव करुणा राजुरकर ने उपस्थित अतिथियों और साहित्यकारों का स्वागत किया।
ऋषि श्रृंगारी ने कहा कि कैलाश मेश्राम की रचनाओं में संवेदना प्रस्फुटित होती है। कृति का भाव और भावना काव्यमय है। उनका कंठ भी गीत के अनुकूल है। उन्हें छंद का ध्यान रखना चाहिए। इनका भविष्य उज्ज्वल है।
डॉ मोहन तिवारी आनंद ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि कविताएँ सुनी नहीं जातीं, लेकिन कवि ऐसी कविताएँ लिखें जिन्हें श्रोता रचनाओं को हाथों हाथ उठा लें।
गोकुल सोनी ने कृति की समीक्षात्मक विवेचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि मेश्राम जी की कविताओं में विविधता है एवं भावों की सूक्ष्मता एवं गहनता है, मुझे विश्वास है कि कवि की पहली कृति उत्तम निधि सिद्ध होगी।
सुरेश पटवा ने कविता को मनुष्य की सबसे महत्वपूर्ण रचना बताया। जिसका सृजन वह मन, बुद्धि और हृदय के संयोग से करता है। हरेक मनुष्य कवि होता है। अभिव्यक्ति और संप्रेषण की प्रतिभा विलक्षण होती है। सृजन के समय कवि पूर्णता को प्राप्त होता है। कवि कैलाश मेश्राम ने रचना कर्म के अनुभव सुनाकर जब कुछ चुनिंदा कविताओं का पाठ किया तो श्रोता आनंद विभोर हो झूम उठे।
तत्पश्चात राधा रानी चौहान द्वारा लिखित कृति समीक्षा का वाचन डॉक्टर प्रभात पांडे द्वारा किया गया। कृति लोकार्पण के बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ अली अब्बास उम्मीद, बलराम गुमाश्ता, सुरेश पबरा, विपिन बिहारी बाजपेयी, डॉ राजेश तिवारी, शिव कुमार दीवान, बिहारी लाल सोनी, सुनीता शर्मा, व्ही के श्रीवास्तव, राम मोहन चौकसे, शिवांश सरल, लक्ष्मी कांत जावने, सतीश चंद श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, आशीष शुक्ला, अब्बास सैयद, नौवाँन ख़ान, जया केतकी शर्मा, रमेश भूमरकर और कमलेश सक्सेना ने प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया।
कार्यक्रम का सरस संचालन जया केतकी द्वारा और आभार प्रदर्शन मंजू पटवा द्वारा किया गया.

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की।

rktvnews

भोजपुर : पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने की कटाव पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग।

rktvnews

ग्वालियर:लोकसभा निर्वाचन 2024 – ग्वालियर संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम घोषित,भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह विजयी।

rktvnews

पंचायत सचिवों और सामाजिक सुरक्षा डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:अवैध वसूली को ले विद्यार्थी परिषद के विरोध पर प्राचार्य ने की त्वरित कार्रवाई।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंजीनियर दिवस पर टेक्नोक्रेट्स को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment