
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव ने की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कई स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने साइकिल पर तख्ती बांधकर नारा लगाते हुए नगर का परिभ्रमण करते हुए पुनः वापस आये। रैली का शुभारंभ सोसायटी के चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव ने झंडा दिखाकर प्रारंभ किया तत्पश्चात
रेड क्रॉस सोसायटी का झंडोतोलन और सर हेनरी डयूनांट के तस्वीर पर पुष्पांजलि की गई। गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।
गोष्ठी मैं उपस्थित सदस्यों, छात्र-छात्राओं ,शिक्षकों का स्वागत सचिव डॉ विभा कुमारी ने किया।
मंच का संचालन करते हुए डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने संस्थापक हेनरी डयूनांट के जीवन वृत्त पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि एक साधारण सा व्यवसायी युद्ध में घायल सैनिकों की कराह,उनकी व्यथा और करुण क्रंदन सुनकर अपने हृदय की आवाज पर पीड़ित मानवता का संकल्प लेता है और उनकी सेवा में लग जाता है।
उसी का परिणाम है कि आज विश्व के 200 से ज्यादा देशों में और केवल भारतवर्ष में 700 से ज्यादा इकाइयां संचालित है और सेवा में दिन-रात लगी है चाहे रक्तदान हो या प्राकृतिक आपदा बाढ़, सुखाड़, आगलगी, कैंसर थैलेसीमिया आदि की सेवा से कभी पीछे नहीं हटता है। विश्व की पहली संस्था है जिसे तीन बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
भाई नंदकिशोर सिंह यादव ने पूरे परिवेश को गीतमय बनाकर रेड क्रॉस की उपलब्धियों का बखान किया। पूर्व एमएलसी आज सबके अभिभावक श्रीमान लालदास राय ने महान विभूति को नमन करते हुए सभी उपस्थित लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
डॉ अर्चना सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए सबको रेड क्रॉस सोसायटी से जुड़कर अपनी प्रतिबद्धता को दुहराई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने उपस्थित लोगो को रेड क्रॉस गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए बधाई दी। वाइस चेयरमैन डॉ राजेश कुमार सिंह ने हेनरी डयूनांट के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
आई एम ए के प्रेसिडेंट डॉ कुमार जितेंद्र रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि रेडक्रॉस अच्छा कार्य कर रहा है।
अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर विवेकानंद यादव ने कहा कि हम सबको मिलकर जितना हो सके पीड़ित मानवता की सेवा करें, यही सबसे बड़ी पूजा और हमारा सामाजिक दायित्व है। धन्यवाद ज्ञापन विजय मेहता और डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा।अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में डॉ टी पी सिंह, डा विकास सिंह ,डॉ मदन मोहन द्विवेदी ,डा प्रतीक,कृष्ण माधव अग्रवाल, अवधेश पांडे, रामकुमार सिंह,डी राजन (अधिवक्ता), सिद्धार्थ सिंह (अधिवक्ता), धनुजी ,अकेला जी,राम बाबू चौरसिया, एचडीएफसी बैंक के सदस्य गण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

