RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट घाना के अकरा में संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी मंत्रालयी बैठक में भाग लेंगे

नई दिल्ली/02 दिसंबर।रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शांतिवाहिनी मंत्रालयी बैठक में भाग लेने के लिए 05 से 06 दिसंबर, 2023 तक घाना के अकरा की आधिकारिक यात्रा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र का शांति प्रचालन विभाग और घाना गणराज्य बैठक के मेजबान हैं।
संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी मंत्रालयी बैठक का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी के सामने आने वाली सुरक्षा और प्रचालन चुनौतियों पर ध्‍यान देना और विश्‍व भर में तैनात इन मिशनों के लिए समर्थन जुटाना है। संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न शांतिवाहिनी मिशनों में अधिकतम संख्या में सैनिक और उपकरण भेजकर भारत हमेशा सबसे आगे रहा है।
बैठक के साथ-साथ, रक्षा राज्य मंत्री सदस्य देशों के भाग लेने वाले मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और प्रतिबद्धताओं को और मजबूत करने के लिए रक्षा सहयोग मामलों पर चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान वह अकरा में भारतीय समुदाय के साथ भी परस्‍पर बातचीत करेंगे।

Related posts

राजस्थान:2047 तक विकसित भारत’ की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है ‘2047 तक विकसित राजस्थान’ का रोड मैप: मुख्यमंत्री

rktvnews

मधुवन” का गुरु वंदना अलंकरण समारोह संपन्न!लोक कभी मरता नहीं, वह अपनी सनातन परंपराओं में सदैव जिंदा रहता है:पं. सुरेश तांतेड

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

एडीए का दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्‍ठी ‘एयरोनॉटिक्स 2047’ बेंगलुरु में शुरू हुआ।

rktvnews

भोजपुर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना योजनान्तर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में उद्बोधन।

rktvnews

Leave a Comment