RK TV News
खबरें
Breaking News

ग्वालियर के डॉ. श्रीवास्तव ने किया देहदान।

प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)15 फरवरी।ग्वालियर के डॉ. अरुण श्रीवास्तव के देहांत के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में देहदान का फैसला लेने वालों की पार्थिव देह को पुलिस दस्ते के द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाता है। ग्वालियर में लम्बे समय तक शासकीय चिकित्सक रहे डॉ. अरुण श्रीवास्तव का शुक्रवार की रात लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी इच्छा अनुरूप उनके परिजनों ने उनकी पार्थिव देह को गजराराजा मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने पार्थिव देह को गार्ड ऑफ़ ऑनर देने के लिये आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये। निर्देशानुसार डॉ. श्रीवास्तव की पार्थिव देह को ग्वालियर के गांधीनगर में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ़ ऑनर के बाद दिवंगत डॉ. श्रीवास्तव के परिजनों ने गजराराजा मेडिकल कॉलेज पहुँचकर देहदान की औपचारिकताएं पूरी की।

Related posts

छठव्रतियों ने किया खरना, शाम मे किया प्रसाद ग्रहण।

rktvnews

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. सुदामा सिंह के निधन से अधिवक्ताओं में शोक।

rktvnews

एनडीआरएफ की टीम बचाव और राहत कार्य के लिए तुर्की गई

rktvnews

पटना: स्मार्ट मीटर के विरोध में बुलंद हो रही आवाजें।

rktvnews

एनएडीए इंडिया ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में डोपिंग रोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment