RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में स्थित हाईटेक वेजिटेबल/ सीडलींग नर्सरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

परियोजना के अच्छे क्रियान्वयन के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)01 फरवरी।जनपद बागपत के खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में उद्यान विभाग, एवं मनरेगा कन्वर्जन से जनपद में 1 हेक्टयर में तैयार की गई हाईटेक वेजिटेबल/ सीडलींग नर्सरी का जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने हाईटेक नर्सरी में मशीन चलवा कर देखी जो ठीक प्रकार से क्रियाशील मिली जर्मिनेशन चेंबर में तैयार हो रही सब्जियों का भी निरीक्षण किया जिसमें 115000 पौध तैयार की जा रही है सब्जियों की,जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने बताया कि नर्सरी पर होने वाली पौध को 1 रुपए की दर से किसानों को विक्रय किए जाता है होने वाली आए से नर्सरी पर कार्य कर रही समूह की महिलाओं को 80% का लाभ दिया जाता है ओर 20 % नर्सरी के रखरखाव पर खर्च किया जाता है।
जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों को मल्टी लेयर फार्मिंग के प्रति जागरूक करें ताकि किसान कमजोत पर फसल उगा कर अधिक से अधिक लाभ कमा सकते है।
कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों को यहाँ से उन्नतशील पौध मिलेगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी जिलाधिकारी ने कहां राष्ट्रीय कृषि विकास योजना व उद्यान विभाग द्वारा जो यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जिससे कि हाईटेक नर्सरी का अच्छा सफल संचालन क्रियान्वयन हो और किसानों को इसका अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके हाईटेक उन्होंने कहा बागपत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है और देश की राजधानी दिल्ली के समीप जनपद है दिल्ली में सब्जियों का मार्केट बहुत है जिस से किसान अच्छे हाईटेक नर्सरी पौध लेकर एक अच्छी पैदावार ले सकते हैं और अपनी आय बड़ा सकते हैं जिसमें टमाटर मिर्च,लोकी ,कद्दू,बैगन खीरा आदि सब्जियों का पौध तैयार की जा रहा है हाईटेक नर्सरी से किसान इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो कमियां नर्सरी में दिखाई दे रही है तत्काल एक सप्ताह के अंतर्गत ठीक हो जाएं इसका संचालन व्यवस्थित तरीके से होना चाहिए ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ,कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉक्टर आनंद कुमार,कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह , जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण एवं जिला कृषि अधिकारी बालगोविंद यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन का जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्णिया जिले को दी 580 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 62 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

मध्य क्षेत्र कंपनी द्वारा नवीन विद्युत कनेक्शन के लिए “सरल संयोजन पोर्टल” शुरू।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का शुभारंभ।

rktvnews

खुशी है कि लोगों ने टाइगर 3 में सलमान और मेरे परफोर्मेंस को पसंद किया:इमरान हाशमी

rktvnews

जिला मुख्यालय भोजपुर में कल पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय आंदोलन, बिहार भोजपुर द्वारा किया जायेगा संवैधानिक पेंशन मार्च व धरना प्रदर्शन ।

rktvnews

Leave a Comment