RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर: 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले की गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 नवंबर। आगामी 14 दिसंबर, 2024 को व्यवहार न्यायालय आरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भारत भूषण भसीन के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारीगण तथा सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यायालय से चिन्हित सुलहनीय वादों के बारे में चर्चा की गई तथा चिन्हित वादों में अविलंब पक्षकारों को नोटिस करने तथा प्री सिटींग कर अधिक से अधिक वादों के निष्पादन करने पर ज़ोर दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि सभी वादों के नोटिस को थाना के माध्यम से समय तामिला कराया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि इस बार अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

बिहार:भोजपुर:कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश ने बताया कैसे होंगे उन्नत फसल।

rktvnews

भोजपुर:बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद ,एक तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:सोन नदी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

rktvnews

बिहार : डीजीपी की अध्यक्षता में अन्तरप्रभागीय बैठक तथा सभी क्षेत्र/जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग।

rktvnews

इंदौर:लाडली लक्ष्मी उत्सव दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण।

rktvnews

चंदा गांव के युवकों ने किया रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन!मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment