RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

विधानसभा आम चुनाव-2023 अंतर्गत गठित प्रकोष्ठो कि प्रथम समीक्षा बैठक सम्पन्न।

हनुमानगढ़/राजस्थान 11 सितम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के दृष्टिगत निर्वाचन गतिविधियों के सफल संचालन हेतु प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार ने बताया चुनावों के सफल आयोजन के लिए जिले में निर्वाचन एवं चुनाव मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ, आदर्श आचार्य संहिता प्रकोष्ठ, कार्मिक/मतदान गठन प्रकोष्ठ, यातायात व्यवस्था प्रकोष्ठ, नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ, सांख्यिकी प्रकोष्ठ, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, निर्वाचन स्टोर प्रकोष्ठ, रसद प्रकोष्ठ, भुगतान एवं लेखा प्रकोष्ठ, डाक मतपत्र फैसिलिटेशन एवं होम वोटिंग प्रकोष्ठ, मतगणना प्रकोष्ठ, सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ तथा मीडिया प्रकोष्ठ, पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ, सूचना एवं शिकायत प्रकोष्ठ, ईवीएम प्रकोष्ठ, कार्मिक वेलफेयर प्रकोष्ठ, वेब कास्टिंग/सीसीटीवी कंप्यूटराइज साइबर सिक्योरिटी एवं आईटी प्रकोष्ठ, स्वीप प्रकोष्ठ, मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ, कानून व्यवस्था एवं वलनेरेब्लिटी मैपिंग प्रकोष्ठ, विशेष योग्यजन सुविधा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ सहित चिकित्सा सुविधा प्रकोष्ठ का गठन किया जाकर नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। चर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यों की समीक्षा हेतु सभी प्रकोष्ठ के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों कि प्रथम बैठक का आयोजन सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार ने निर्देश दिए कि जिस प्रकार से जिला स्तर पर प्रकोष्ठ बने हैं, उसी प्रकार विधानसभावार उपखंड स्तर पर भी शीघ्र प्रकोष्ठों का गठन करें। स्टोर रूम, वेबकास्टिंग के लिए इंटरनेट कनैक्शन, यूनिक बूथ इत्यादि के बारे में चर्चा की गई और जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी प्रकोष्ठों को सेंसेटाइज करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। स्वीप प्रभारी सुनीता चौधरी ने कहा कि 15 सितंबर को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा विजिट किया जाएगा, उनके लिए एग्जीबिशन लगाया जाएगा, जिसमें जिले के बेस्ट परफॉर्मेंस को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सबंधित अधिकारी स्वीप कैलेंडर को फॉलो करें।
बैठक में एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल कुमार यादव, एडिशनल एसपी बीएल मीणा, एसडीएम व रिटर्निग अधिकारी दिव्या, सहायक कलेक्टर प्रशिक्षु प्रीतम कुमार, राजस्व अपील अधिकारी अशोक असीजा, सीईओ सुनीता चौधरी, टिब्बी एसडीएम स्वाति गुप्ता, डीआईओ शैलेंद्र कुमार, डीटीओ संजीव चौधरी, अल्पसंख्यक अधिकारी अक्षत बिश्नोई, सहायक निदेशक विनोद कुमार, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, जिला रसद अधिकारी विनोद ढाल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, पीडब्ल्यूडी एसई अनिल अग्रवाल, एसीईओ सुनील छाबड़ा, बीडीओ यशपाल असीजा, डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार, सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी, सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर, पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, एएओ हंसराज वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जिलाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रतन टाटा के निधन पर किया शोक व्यक्त।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में कारगिल दिवस पर निबंध तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

रोहतास:जिलास्तरीय रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment