RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)28 जनवरी।मंगलवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम अग्रणी जिला प्रबन्धक दिलीप महली के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन बैंकों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियो की जानकारी दी गयी। उप विकास आयुक्त ने वार्षिक साख योजना के तहत बैंकवार किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बैंक प्रबंधकों/ प्रतिनिधियों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। केसीसी के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे लाभ की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कृषि क्षेत्र में केसीसी का लाभ बढ़ाने एवं गाय, बकरी सहित अन्य पशुपालन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के साथ-साथ मत्स्य पालकों को केसीसी के लाभ से आच्छादित करने का निर्देश दिया वही उप विकास आयुक्त ने पीएमएफएमई के तहत माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइज के तहत लाभुकों को चिन्हित कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
एमएसएमई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने प्रायरिटी सेक्टर के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे ऋण में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त ने मुद्रा लोन योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान एलडीओ आरबीआई, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला समन्वयक जिला उद्योग केंद्र, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक, जिला समंवयकों व प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली में आसियान-भारत मोटा अनाज महोत्सव प्रदर्शनी का दौरा किया।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने विश्व के सबसे बड़े समुद्री संग्रहालय परिसर,एनएमएचसी, लोथल की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

इंडस्ट्रियल क्लस्टर- भारत की ग्रीन हाइड्रोजन रणनीति का केन्द्र।

rktvnews

पटना:साइबर हैकथॉन 2025 का समापन।

rktvnews

भोजपुर:दिशा द्वारा आरा सदर प्रखंड से 2 बालश्रमिकों को कराया गया बिमुक्त।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टोल नीति में महत्वपूर्ण सुधारों को दी मंजूरी, टोल अवधि अब एक साल, अधिकतम 3 माह बढ़ेगा कान्ट्रेक्ट।

rktvnews

Leave a Comment