RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह कुष्ठ रोग खोज अभियान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक।

उपायुक्त ने दिलाई कुष्ठ जागरूकता शपथ।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)28 जनवरी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के आलोक में 30 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक चलाए जाने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह कुष्ठ रोग खोज अभियान को लेकर मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान राज्य समन्वक राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम झारखंड रांची डॉक्टर गौतम के द्वारा उपायुक्त, सिविल सर्जन एवं बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, कुष्ठ रोग के उपचार व रोकथाम हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा 2027 तक कुष्ठ रोग के तहत जीरो स्टिग्मा का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु किए जाने वाले कार्यों आदि की जानकारी दी गई जिसके उपरांत उपायुक्त ने अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले शिविरों के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग से जुड़े भ्रांतियों को दूर करने, रोग की पहचान एवं त्वरित रूप से उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आदि में जाने को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने लोगों को जागरूक करने हेतु ज्यादा से ज्यादा ग्राम सभा आयोजित करने, विद्यालय स्तर पर बच्चों को कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियां के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियां एवं रोग के उपचार आदि के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी को जिले को कुष्ठ मुक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ने, कुष्ठ रोगियों की यथाशीघ्र पहचान हेतु हर संभव प्रयास करने, लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिले में उपलब्ध संसाधनों का यथासंभव उपयोग करने, जो भी व्यक्ति कुष्ठ रोग से ग्रसित हैं उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने, ना ही किसी अन्य को इसकी इजाजत देने, व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव एवं घृणा खत्म करने के लिए कार्य करने और उन्हें मुख्य धारा में लाने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देने से संबंधित शपथ दिलाई।
गौरतलब होकि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत विगत 5 वर्षों में जिन भी गांव में कुष्ठ रोग से पीड़ित पाए गए हैं उन गांवो में सर्वे किया जाएगा।
बैठक के दौरान सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डीएमओ स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा पदाधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, काय चिकित्स्क सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पीएम गति शक्ति के तहत जमशेदपुर औद्योगिक शहर हेतु लॉजिस्टिक प्लान की रूपरेखा पर बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक।

rktvnews

पटना:सुरक्षित शनिवार की राज्यस्तरीय सफलता: प्राधिकरण सभागार में बालक अनीश को मिला सम्मान।

rktvnews

महिला कालेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित!ज्ञान प्राप्ति और लक्ष्य हासिल करने के लिए कालेज आना जरूरी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

झारखंड: चतरा : व्यम प्रेक्षक ने मँझगांवा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment