RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)28 फरवरी।भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्र ने शत्-शत् नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।
पटना में देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित की गई, जहाँ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार के राज्यपाल के परिसहाय, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से जिला दंडाधिकारी पटना, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमण्डल ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार उपस्थित थे।
इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरत्न को याद किया एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Related posts

चतरा:नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के अग्नि पीङितों के बीच चेक वितरित।

rktvnews

कोरोना संक्रमित हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

rktvnews

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की शोध पत्रिका ‘लोक संभाषण’ का हुआ लोकार्पण!समाज को दिशा देने में स्तरीय शोध पत्रिका की अहम भूमिका : इंद्रेश कुमार

rktvnews

चतरा:जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विकास योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment