RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

महाकुंभ पर खड़गे का बयान सनातनियों की भावनाओं पर कुठाराघात है : संजय सेठ

देश और सनातन के लिए नासूर बन चुकी है कांग्रेस।

रांची/झारखंड( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 27 जनवरी। भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे तुष्टिकरण की राजनीति के कारण अनाप- शनाप बयान दे रहे हैंl कांग्रेस अब सनातन के साथ साथ देश के लिए नासूर बन चुकी है।
कांग्रेस हमेशा से सनातन विरोधी रही है। महाकुंभ से करोड़ों लोगों की आस्था जुडी हुई हैl रोजाना करोड़ों लोग कुंभ के गंगा में स्नान कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैl श्री सेठ ने कहा कि महाकुंभ स्नान आत्मशुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का एक मार्ग है। यह आस्था का महाकुंभ है, जो 144 साल के बाद लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष को कम से कम कुछ बोलने से पहले जानना चाहिए कि कुंभ का महत्व क्या है। महाकुंभ में अमृत स्नान आत्मिक और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए होता है। इसके अलावा साधु संतों और गुरुओं और महात्माओं के साथ भक्तों को मिलने का एक बड़ा अवसर भी प्राप्त होता हैl महाकुंभ भारत की सबसे भव्य धार्मिक परंपरा है। महाकुंभ में लोग अपनी आस्था प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करने के लिए स्नान करने जाते हैं ना की फोटो सेशन के लिए।
वर्षों तक देश को गरीब, बेरोजगारी का दंश झेलवाने वाली कांग्रेस आज इसकी आड़ में सनातन का मखौल उड़ा रही है। कांग्रेस का खात्मा देश के लिए आवश्यक है।

Related posts

सेबी की विश्वसनीयता दांव पर।

rktvnews

गोड्डा: जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण , अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह में आवंटित खाद्यान्न की मात्रा, उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न की मात्रा, वितरित खाद्यान्न की मात्रा, वितरण पश्चात् अवशेष खाद्यान्न की मात्रा से संबंधित जांच की जा रही है।

rktvnews

भारतीय रेलवे ने यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट/इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:बाल विकास परियोजना उदवन्तनगर के महिला पर्यवेक्षिका , सेविका ,सहायिका द्वारा किया जा रहा डोर – टू – डोर मतदाताओं को जागरूक।

rktvnews

भोजपुर: महिलाओं की आशा की किरण बनी सोनाली सिंह,चौपाल लगा हो रहीं महिलाओं से आत्मसात।

rktvnews

बशीर बद्र ने कहा था- “अब सबसे बड़ी ग़ज़ल हिन्दी में कही जाएगी”

rktvnews

Leave a Comment