जिलाधिकारी ने जिला गोपनीय कार्यालय में किया झंडोतोलन।
जिले के मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा।
निकाली गई आकर्षक झांकियां।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 जनवरी। आज देश के 76वें गणतंत्र दिवस को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा जिला गोपनीय कार्यालय में झंडोतोलन किया गया।इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
गणतंत्र दिवस पर स्थानीय वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विजय कुमार सिन्हा ने राज्य सरकार सहित जिले के विकास की चर्चा की।
प्रभारी मंत्री में कार्यक्रम में विभिन्न झांकियों का अवलोकन किया और उसकी सराहना की।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पार्क पर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।प्रभारी मंत्री के साथ जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।





