RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जनवरी।आज आरा समाहरणालय सभागार में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर,उप विकास आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई।
निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (192-संदेश विधानसभा)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर को “BEST ERO” और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, उदवंत नगर (192-संदेश विधानसभा) को “BEST AERO” का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के दो-दो बीएलओ, जिला निर्वाचन कार्यालय, और सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के डाटा एंट्री ऑपरेटर को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नव-पंजीकृत युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड और मेडल देकर प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायत पदाधिकारी भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आरा सदर, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और समाहरणालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:ओबीसी के लिए 27% आरक्षण कोई कृपा नहीं, हमारा संवैधानिक हक़ व अधिकार: राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत प्री फील फॉर्म 6 व फॉर्म 6 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

महेन्द्रगढ़:डीसी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड कर्मचारी चयन आयोग अंतर्गत जिले में नव नियुक्त 11 अभ्यर्थियों में से 06 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने आवंटित प्रखंडों में दिया योगदान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 जुलाई 26

rktvnews

बागपत:गंगा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त निर्देश, स्वच्छता व वृक्षारोपण पर विशेष जोर।

rktvnews

Leave a Comment