RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत कलेक्ट्रेट लोक मंच पर धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता की जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ।

स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने बालों को किया गया सम्मानित।

मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाए और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने:जिलाधिकारी

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिया संदेश: वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)25 जनवरी।राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 “वोट जैसा कुछ नहीं ,वोट जरुर डालेंगे हम “कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट लोकमंच पर 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अस्मिता लाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट लोक मंच पर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और लक्ष्य पब्लिक स्कूल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को न केवल मनोरंजक बनाया, बल्कि यह भी दर्शाया कि किस प्रकार कला और संस्कृति लोकतंत्र की भावना को प्रसारित करने में प्रभावी हो सकती है। वेदान्तिक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मतदाता जागरूकता पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर संजीव कुमार और सचिन गुप्ता ने जागरूकता गीत प्रस्तुत किये मतदाता जागरूकता और सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक प्रेरक मंच बना।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सबसे बड़ी भूमिका है। हर एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है। हमें न केवल स्वयं जागरूक होना है, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करना है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हर नागरिक इसमें भागीदार बने।
जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वे युवा मतदाता रहे, जिन्होंने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। उन्हें फोटो पहचान पत्र प्रदान किए गए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी का स्वागत किया गया। 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनमें शिमला देवी और मुगलेश देवी जैसे वरिष्ठ नागरिक तथा धर्मवीर और अनुज जैसे दिव्यांग मतदाता शामिल रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली की जिलाधिकारी ने सराहना की और सभी छात्राओं, अध्यापिकाओं ,अध्यापको का उत्साह वर्धन किया।
मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने स्वीप अभियान के तहत जनपद में किए गए नवाचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ‘स्वीप बागपत ऐप’ के माध्यम से लाखों मतदाताओं को जागरूक किया गया है, जिससे जनपद ने राज्य स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन किया है।
मतदाता दिवस कार्यक्रम में निर्वाचन कार्य और मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इनमें नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक एवं स्वीप समन्वयक अरुण कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, स्वीप तकनीकी विशेषज्ञ अमन कुमार, और शिक्षकों के साथ-साथ भारत स्काउट गाइड एवं एनसीसी समूह शामिल रहे। इन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
“वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को संदेशपूर्ण बनाया। मतदाता जागरूकता गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया कि उनके वोट का क्या महत्व है। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), शिक्षकों, स्वयंसेवकों, और अधिकारियों की भूमिका को सराहा गया। छपरौली, बागपत, और बड़ौत विधानसभा के उत्कृष्ट बीएलओ को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में हर व्यक्ति की भूमिका है। उन्होंने स्वीप अभियान के तहत किए गए प्रयासों और कार्यक्रम की प्रशंसा की ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, समस्त एसडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

उप सेना प्रमुख ने गया में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के 25वीं पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

rktvnews

भारत और नेपाल ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए समझौते कर साझेदारी सुदृढ़ की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है पश्चिम चम्पारण जिला :जिलाधिकारी

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल में “सड़क और पुल निर्माण में नवीनतम उभरते रुझान और प्रौद्योगिकियां” विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:5 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment