RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कर्पूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय के मसीहा हैं : उपराष्ट्रपति

कर्पूरी ठाकुर जी ने समता युग की शुरुआत कर सदियों की जड़ता को तोड़ा और बड़ी आबादी के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोले:उपराष्ट्रपति
कर्पूरी जी ‘स्टेट्समैन’ थे, उन्होंने विरोध की परवाह किये बगैर दूरदर्शी फैसले लिए -उपराष्ट्रपति
कर्पूरी जी ने परिवारवाद को कभी बढ़ावा नहीं दिया- उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 जनवरी।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के मसीहा थे और उन्होंने आरक्षण लागू कर एक बड़ी आबादी के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोले।
समस्तीपुर बिहार में कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “ भारत के ये महान सपूत कर्पूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय के मसीहा हैं। संक्षिप्त काल में कर्पूरी ठाकुर जी ने सामाजिक व राजनीतिक कायाकल्प का नया इतिहास लिखा …… सदियों की जड़ता को तोड़ दिया और बड़ी आबादी के लिए संभावनाओं के अपार द्वार खोल दिये। यह वह महापुरुष हैं जिन्होंने समता युग की नई शुरुआत की। उन्होंने अपना जीवन उनके लिए समर्पित किया जो समाज के हाशिये पर थे, जिनका कोई ध्यान नहीं दे रहा था।”
कर्पूरी जी के आदर्श व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए, उपराष्ट्रपति ने आगे कहा “ आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण क्या होता है यह जानने के लिए हमें कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन को देख लेना चाहिए। उनका त्याग, उनका समर्पण, परिवारवाद को उन्होंने कभी बढ़ावा नहीं दिया।वह एक ऐसे राष्ट्रीय नेता थे, जाती धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर समानता को दृष्टिगत रखते हुए, विकास को संपन्न करते थे……. भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी ने एक अति विशिष्ट छाप देश में सामाजिक न्याय को आगे बढ़ा कर छोड़ी , कठिन और चुनौतीपूर्ण वातावरण में उन्होंने कॉलेज की शिक्षा प्राप्त की …… अपने जीवन में जिस व्यक्ति ने कभी कोई संपत्ति नहीं बनाई, पूरा जीवन जनता के लिए समर्पित रहा।”
कर्पूरी जी की दूरदर्शिता को रेखांकित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा, “कर्पूरी जी ‘स्टेट्समैन’ थे ! वर्तमान में काम करने के साथ-साथ भविष्य का भी चिंतन करते थे। उन्होंने आरक्षण लागू किया। किसी विरोध की परवाह नहीं की। ये एक नया अध्याय लिखा। जैसा माननीय कृषि मंत्री जी ने बताया, उन्होंने अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म किया। सरकारी दफ्तर में हिंदी कामकाज को बढ़ावा दिया। उनका उपहास भी हुआ। और अब हमें लग रहा है वो कितने दूरदर्शी थे। वो वर्तमान की भी सोचते थे और भविष्य की भी। वो पहले मुख्यमंत्री थे देश में जिन्होंने शिक्षा पर ध्यान दिया, वो पहले मुख्यमंत्री थे देश में जिन्होंने राज्य में मैट्रिक तक पढ़ाई मुफ्त की।
आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, बिहार, शिवराज सिंह चौहान, कृषि और किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार, डॉ. हरिवंश, उपसभापति, राज्यसभा, रामनाथ ठाकुर, माननीय राज्य मंत्री, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय,भागीरथ चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, नित्यानंद राय, राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय, भारत सरकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:संविधान प्रदत्त जानकारीयों को आम जनता तक पहुंचाना सबकी नैतिक जिम्मेदारी : प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने ’’बिल लाओ-इनाम पाओ’’ योजना के विजेताओं को किए पुरस्कार वितरित।

rktvnews

बक्सर में युवा महोत्सव 2024 के लिए सभी विधा में प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव के निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:केंद्रीय वन मंत्री ने एआरजे अपनाघर आश्रम के प्रथम स्थापना दिवस एवं वार्षिक समारोह में की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment