RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण मनाएं त्योहार:उपायुक्त 

अफवाह फैलाने वालो के ऊपर होगी सख्त कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक 

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)03 जून।समाहरणालय स्तिथ सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में ईद उल जुहा (बकरीद) 2025 के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल समेत जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा/सिमरिया, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,थाना प्रभारी एवं शांति समिति सदस्य के रूप में जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने बकरीद के मौके पर शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल यथावत बनाए रहने हेतु सभी संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर अपने अनुभव साझा करते हुए विधि व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए। उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में पूर्व में मनाए गए त्योहारों की स्थिति से अवगत कराया साथ ही जिला स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन करने एवं भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की बात कही ।

उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी शांतिपूर्ण वातावरण एवं भाईचारगी के साथ त्यौहार को मनाएं। समुदाय के हर उम्र वर्ग को जिम्मेदार नागरिक की तरह सतर्क रहने की जरूरत है तथा अफवाहों से सावधान रहने की आवयश्कता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक सदभाव बिगाड़ने वालों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर आप सभी को किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट दिखाई देता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।

पुलिस अधीक्षक समित कुमार अग्रवाल ने अफवाहों पर अंकुश लगाने हेतु कहा कि सोशल मीडिया सहित अन्य सभी माध्यमों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की अफवाह फैलाई जाती है जो समाज मे समरसता बिगाड़ने का काम करती है तो दोषियों के खिलाफ सख्ती अपनाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे आयोजित।

rktvnews

बिहार:8 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला।

rktvnews

मोतिहारी:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार लघु उद्यमी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भव्य आयोजन कर केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह के जन्मदिन को भाजपा जिला कार्यालय मे मनाया गया।

rktvnews

दरभंगा:हर गाँव में गूंज महिलाओं की बातें,’महिला संवाद’ से मिला खुला मंच।

rktvnews

Leave a Comment