RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा हाउस सहित कॉलेज की हुई सफाई ,प्रदूषण मुक्त हो परिसर:प्राचार्य आलोक कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जनवरी।स्वतंत्रता आंदोलन का प्रत्यक्ष ऐतिहासिक धरोहर आरा हाउस महाराजा कॉलेज में अवस्थित है। जिसकी स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा ए.ई.सी.सी.-1 प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत ‘पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत सघन सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाराजा कॉलेज के प्राचार्य प्रो आलोक कुमार ने किया। इन्होंने कॉलेज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि,सफाई के महत्व और छात्र-छात्राओं को अपनी विरासत के प्रति सजग रहने की सीख दी। इन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सफाई और अत्यधिक पौधारोपण पर बल दिया। कैंपस के कई वृक्ष स्थापना काल के पूर्व से हमें अपनी छाया से शीतलता,फल, फूल और पर्यावरण को शुद्ध बनाने तथा कॉलेज की शोभा बढ़ा रहे हैं। हम सभी ऐसा प्रयास करें कि कॉलेज परिसर प्रदूषण से मुक्त बने।हमलोगों का किया गया पौधारोपण आनेवाली पीढ़ियां को लाभ देते रहेगी।समस्त छात्रों को आठ ग्रुपों बांटकर कॉलेज परिसर के विभिन्न हिस्सों के सफाई हेतु निर्देशित किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉक्टर मो. नियाज हुसैन ने समस्त छात्रों को बिगड़ते पर्यावरण की सेहत को बचाने की अपील के साथ-साथ अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने एवं कॉलेज परिसर को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया। सहायक प्रो अरुण कुमार राय ने मौजूदा समय में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की चर्चा करते हुए अपने जीवन में इसका उपयोग कम करने साथ ही कॉलेज परिसर को प्लास्टिक मुक्त जोन बनाने की अपील की। डॉ.अमितांशु ने सामुदायिक स्वच्छता पर बल दिया। डॉ राजेश कुमार सिंह ने बतलाया कि स्वच्छता स्वस्थ नागरिक के सुखी जीवन का आधार है।इससे राज्य के सकल घरेलू उत्पाद पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
अंत में सभी छात्र-छात्राओं को गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। उक्त मौके पर आइ.क्यू.ए.सी. समन्वयक प्रोफेसर चंचल पांडे, प्रोफेसर ओम प्रकाश केसरी, प्रोफेसर संजय कुमार, डॉक्टर कमलेश सिंह, डॉ अमित सहित तमाम शिक्षक उपस्थित थे।समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में बिजेंद्र सिंह, कृति गुप्ता, सुगंधी मिश्रा, आकाश कुमार,शारीक आलम, चंदन, गुड़िया रानी,प्रशांतराज, शर्मिला कुमारी, शालिनी, निधि कुमारी,मंगल,चंचल कुमारी,मुकेश कुमार, निहाल, प्रिया सिंह आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (SSG) 2025 के लोगो का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

राजस्थान:मर कर भी जिन्दा रहना है तो करें अंगदान : विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

मध्यप्रदेश:मंत्रालय में हुआ वंदे-मातरम गायन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र वितरित किया! नन्दा गौरा योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : विद्यार्थियों की उपलब्धियां, कठिन परिश्रम, समर्पण, शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण : राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन

rktvnews

Leave a Comment